Kamasutra

Progress:20.8%

x

रागवशादेशप्रवृत्तेश्च सन्ति तानि तानि स्थानानि, न तु सर्वजनप्रयोज्यानीति वात्स्यायनः ॥ ६ ॥

Vatsyayana's opinion is that in the heat of passion, and following local custom, people lick these parts and places, which does not, however, imply that everyone should do the same.

english translation

स्थानों पर वात्स्यायन की व्यवस्था जो व्यक्ति रागवश या देशाचार के कारण जाँच आदि स्थानों का चुम्बन करते हैं, ये स्थान उन ही के चुम्बन के योग्य हैं। शिहजनों को उनका अनुकरण नहीं करना चाहिये ॥ ६ ॥

hindi translation

तद्यथा निमित्तकं स्फुरितकं घट्टितकमिति त्रीणि कन्याचुम्बनानि ॥ ७ ॥

Kisses given to girls are of three kinds: nominal [nimittaka], vibrant [sphuritaka], and rubbing [ghattitaka].

english translation

कन्या के चुम्बन कन्या या नवपरिणीता, जिसने किसी पुरुष के साथ समागम न किया हो, फलतः जो अक्षतयोनि हो, का चुम्बन तीन प्रकार से होता है-निमित्तक, स्फुरितक और भट्टितक ॥ ७ ॥

hindi translation

बलात्कारेण नियुक्ता मुखे मुखमाधत्ते न तु विचेष्टत इति निमित्तकम् ॥ ८ ॥

Nominal [nimittaka] : Seizing her head with his hands, he applies his mouth forcefully on hers, but without violence.

english translation

कम्यन के लिये नियुक्त की गयी नायिका जब अपना मुख नायक के मुख पर रख दे, लेकिन सङ्कोचवश चुम्बन की कोई देश न करे, तो उसे निमित्तक चुम्बन कहते हैं ॥ ८ ॥

hindi translation

वदने प्रवेशितं चीठं मनागपत्रपादग्रहीतुमिच्छन्ती स्पन्दयति स्वमोठं नोत्तरमुत्सहत इति स्फुरितकम् ॥ ९ ॥

Vibrant [spburitaka] : He seeks to insert his lip into her mouth, but does not attempt to seize her mouth. Since her lips tremble, however, she does not allow him to seize her lower lip.

english translation

स्फुरितक – नायक द्वारा अपना अधर नायिका के मुख में रख देने पर संकोच के किञ्चित् शिथिल हो जाने के कारण, जब नायिका के अधर को पकड़ने की इच्छा से अपने अधर को फड़काये, लेकिन लब्यावरा ऊपर के ओह को न चलाये, तो इस चुम्बन को स्फुरितक कहते हैं ॥९॥

hindi translation

ईषत्परिगृह्य विनिमीलितनयना करेण च तस्य नयने अवच्छादयन्ती जिह्वाग्रेण घट्टयति इति घट्टितकम् ॥ १० ॥

Rubbing [abattitaka] : Holding him loosely, she closes her eyes and covers his eyes with her hands. She then rubs her lover's lips with her tongue.

english translation

घट्टितक लज्जा के कुछ अधिक हट जाने पर जब नायिका, अपने मुख में रखे नायक के अधर को, अपने ओठों में दबाकर, आँखें बन्द करके तथा अपने हाथों से नायक के नयनों को भी बन्द करके, जिला के अग्रभाग को उसके ओठों पर रगड़े, तो यह घट्टितक चुम्बन कहलाता है ॥ १० ॥

hindi translation