Kamasutra

Progress:44.9%

x

येन च दोषेणोद्विग्नां लक्षयेत्तेनैवानुप्रविशेत्॥ ६ ॥

Noting which faults upset her, she insists particularly on those very ones.

english translation

जिस दोष को सुनकर नायिका को उद्विग्न देखे, उसी दोष से उसे पति से विमुख कर दे ॥ ६ ॥

hindi translation

यदासौ मृगी तदा नैव शशतादोषः ॥ ७ ॥

If the woman is a hind, she accuses the husband of being a hare.

english translation

दोषकथन में ध्यातव्य बातें- यदि नायिका मृगी जाति की हो तो पुरुष का शश जाति का होना दोष नहीं है ॥ ७ ॥

hindi translation

एतेनैव वडवाहस्तिनीविषयश्चोक्तः ॥ ८ ॥

The same applies for a mare or elephant woman.

english translation

इसी से बडवा और हस्तिनी का विषय भी कह दिया गया है ॥ ८ ॥

hindi translation

नायिकाया एव तु विश्वास्यतामुपलभ्य दूतीत्वेनोपसर्पयेत् प्रथमसाहसायां सूक्ष्मभावायां चेति गोणिकापुत्रः ॥ ९ ॥

According to Gonikaputra’s work, once the messenger has won the heroine's trust, she must speak to her about sexual relations [upasarpa], first in a subtle manner, and then boldly.

english translation

जो नायिका प्रथम बार परपुरुष से मिलने का साहस करती हो या जो अपने हृदयस्थ भावों को प्रस्फुटित न कर रही हो, ऐसी नायिका की विश्वस्त बनकर दूती उसे दौत्यकर्म से अपने घर बुलाये - यह आचार्य गोणिकापुत्र का मत है ॥ ९ ॥

hindi translation

सा नायकस्य चरितमनुलोमतां कामितानि च कथयेत् ॥ १० ॥

Describing the boy's character in a complimentary manner, she mentions his prowess in love.

english translation

नायक के प्रति अनुकूलन - वह दूती नायक की वैभवपूर्ण जीवनगाथा, उसकी सरलता और रमण के आदि, मध्य एवं अन्त के भावों का वर्णन करे ॥ १० ॥

hindi translation