Skip to content
navigationtools

Gherand Samhita

Progress:39.7%

x

अथ खेचरी मुद्रायाः फलकथनम् । न च मूर्च्छा क्षुधा तृष्णा नैवाऽऽलस्यं प्रजायते । न च रोगो जरा मृत्युर्देवदेहः स जायते ॥३-३६॥

The seeker who practices Khechari Mudra neither ever falls unconscious, nor is he troubled by hunger and thirst, nor does he ever feel lazy, nor does he ever get any disease, nor does he ever He never grows old nor does he die. Rather, his body becomes as radiant as that of the gods.

english translation

जो साधक खेचरी मुद्रा का अभ्यास करता है उसे न तो कभी मूर्च्छा ( अचेतन अवस्था ) आती है, न ही उसे भूख व प्यास परेशान करती है, न उसे कभी आलस्य आता है, न ही उसे कभी कोई रोग होता है, न ही वह कभी बूढ़ा होता है और न ही वह कभी मृत्यु को प्राप्त होता है । बल्कि उसका शरीर देवताओं के समान कान्तिमान हो जाता है ।

hindi translation

नाग्निना दह्यते गात्रं न शोषयति मारुत: । न देहं क्लेदयन्त्यापो दंशयेन्न भुजङ्गम: ॥३-३७॥

Fire cannot burn his body, air cannot dry him, water cannot wet him, nor does a snake's bite have any effect on him.

english translation

उसके शरीर को अग्नि जला नहीं सकती, वायु सुखा नहीं सकती, पानी उसे गीला नहीं कर पाता है और न ही साँप के काटने ( डसने ) का उस पर कोई प्रभाव होता है ।

hindi translation

लावण्यं च भवेद्गात्रे समाधिर्जायते ध्रुवम् । कपालवक्त्रसंयोगे रसना रसमाप्नुयात् ॥३-३८॥

His body is always radiant i.e. full of light. He definitely attains Samadhi. Due to the combination of skull and mouth, i.e. uniformity of skull and mouth, the tongue receives many or all types of juices.

english translation

उसका शरीर सदा कान्तिमान अर्थात् तेजयुक्त होता है । उसे निश्चित रूप से समाधि की प्राप्ति होती है । कपाल और मुहँ का संयोग अर्थात् कपाल व मुख में एकरूपता होने से उसकी जीभ को अनेक या सभी प्रकार के रसों की प्राप्ति हो जाती है ।

hindi translation

नानारससमुद्भूतमानन्दं च दिने दिने । आदौ लवणक्षारं च ततस्तिक्तकषायकम् ॥३-३९॥

He continues to experience many types of pleasures every day. In this order, first of all are salty (taste like salty foods) and alkaline (taste like berries, carrots, lemon etc.) followed by Tikta (taste like pungent foods like chillies and spices) and Kashaya (taste like bitter foods like bitter gourd etc.) Taste: The juices are experienced.

english translation

उसे दिन – प्रतिदिन अनेक प्रकार के रसों का अनुभव होता रहता है । इस क्रम में सबसे पहले लवण ( नमकीन खाद्य पदार्थों जैसा स्वाद ) और क्षारीय ( जामुन, गाजर, नींबू आदि पदार्थों जैसा स्वाद ) उसके बाद तिक्त ( तीखे जैसे- मिर्च व मसालों जैसा स्वाद ) और कषाय ( कड़वे जैसे- करेला आदि खाद्य पदार्थों जैसा स्वाद ) रसों का अनुभव होता है ।

hindi translation

नवनीतं घृतं क्षीरं दधितक्रमधूनि च । द्राक्षारसं च पीयूषं जायते रसनोदकम् ॥३-४०॥

After these, the seeker experiences or produces essences like fresh butter, ghee, milk, curd, takra (lassi), honey, grape juice and then finally nectar.

english translation

इनके बाद साधक को ताजे मक्खन, घी, दूध, दही, तक्र ( लस्सी ), शहद, अंगूरों का रस व उसके बाद अन्त में अमृत जैसे रसों का अनुभव अथवा उत्पत्ति होती है ।

hindi translation