Chanakya Neeti

Progress:39.0%

x

बाहुवीर्यं बलं राज्ञां ब्रह्मणो ब्रह्मविद्बली । रूपयौवनमाधुर्यं स्त्रीणां बलमनुत्तमम् ॥११II

The power of a king lies in his mighty arms. The power of a Brahmin lies in the knowledge of his form. A woman's power lies in her beauty, youth and sweet words.

english translation

एक राजा की शक्ति उसकी शक्तिशाली भुजाओ में है. एक ब्राह्मण की शक्ति उसके स्वरुप ज्ञान में है. एक स्त्री की शक्ति उसकी सुन्दरता, तारुण्य और मीठे वचनों में है।

hindi translation

नात्यन्तं सरलैर्भाव्यं गत्वा पश्य वनस्थलीम् । छिद्यन्ते सरलास्तत्र कुब्जास्तिष्ठन्ति पादपाः II१२II

One should not be extremely straightforward in nature. If you go to the forest and see, you will find that the trees that grew straight have been cut down and the trees that grew sideways are standing.

english translation

अत्यंत सीधे स्वाभाव से नहीं रहना चाहिए। आप यदि वन जाकर देखें तो पायेंगे की जो पेड़ सीधे उगे उन्हें काट लिया गया और जो पेड़ आड़े तिरछे उगे वो खड़े हैं।

hindi translation

यत्रोदकं तत्र वसन्ति हंसा स्तथैव शुष्क परिवर्जयन्ति । न हंसतुल्येन नरेण भाव्यं पुनस्त्यजन्तः पुनराश्रयन्ते ॥१३II

Swans live where there is water, when the water dries up they leave that place. A male should not be like a swan, taking shelter again and again and leaving it again and again.

english translation

हंस वहाँ रहते है जहाँ पानी होता है, पानी सूखने पर हंस उस जगह को छोड़ देते है। नर को हंस के सामान बार बार आश्रय लेने वाला और बार बार छोड़ देने वाला नहीं रहना चाहिए।

hindi translation

उपार्जितानां वित्तानां त्याग एव हि रक्षणम् । तडागोदरसंस्थानां परवाह इवाम्भसाम् II१४II

Spending the accumulated wealth is its protection. For example, a pond can be saved only by removing its stagnant water.

english translation

संचित धन का व्यय करना ही उसकी रक्षा है। जैसे तालाब के स्थिर जल को निकाल देने से ही उसकी रक्षा होती है।

hindi translation

यस्यार्थास्तस्य मित्राणि यस्यार्थास्तस्य बान्धवाः । यस्यार्थाः स पुमाँल्लोके यस्यार्थाः स च पण्डितः ॥१५II

A person who has money also has many friends and relatives. Only he is considered a man and only he gets respect.

english translation

वह व्यक्ति जिसके पास धन है उसके पास मित्र और सम्बन्धी भी बहुत होते हैं। वही पुरुष माना जाता है और उसी को इज्जत मिलती है।

hindi translation