Chanakya Neeti

Progress:14.1%

x

उद्योगेनास्ति दारिद्र्द्यं जपतो नास्ति पातकम्। मौनेन कलहो नास्ति नास्ति जागरितेभयम् ॥११II

Those who are enterprising cannot be poor, those who always remember God cannot be touched by sin, those who remain silent do not get into fights and those who remain alert are fearless.

english translation

जो उद्यमशील हैं, वे गरीब नहीं हो सकते, जो हरदम भगवान को याद करते है उन्हे पाप नहीं छू सकता, जो मौन रहते है वो झगड़ों मे नहीं पड़ते और जो जागृत रहते है वो निर्भय होते है।

hindi translation

अतिरूपेण वा सीता अतिगर्वेण रावणः । अतिदानाद्बलिर्बद्धो ह्यतिसर्वत्र वर्जयेत्॥१२II

Sita was abducted due to excessive beauty, Ravana was killed due to excessive pride, King Bali had to be tied in bondage due to giving excessive donations, hence it is appropriate to avoid excess everywhere.

english translation

आत्याधिक सुन्दरता के कारण सीता का हरण हुआ, अत्यंत घमंड के कारण रावण का अंत हुआ, अत्यधिक दान देने के कारण राजा बलि को बंधन में बंधना पड़ा, अतः सर्वत्र अति को त्यागना ही उचित है।

hindi translation

को हि भारः समर्थानां किं दूरं व्यवसायिनाम्। को विदेशः सुविद्यानां कः परः प्रियवादिनाम् ॥१३II

Which task is difficult for Samarth? Which place is far for business/employment? There is no foreign country for the scholars, there is no enemy for the Hindi speaking people.

english translation

समर्थ के लिए कौन सा कार्य कठिन है ? व्यापार / रोजगार के लिए कौन सी जगह दूर है ? विद्वानों के लिए कोई देश विदेश नहीं है, मधुभाषियों का कोई शत्रु नहीं है ।

hindi translation

एकेनापि सुवृक्षेण पुष्पितेन सुगन्धिना । वासितं तद्वनं सर्वंसुपुत्रेण कुलं यथा II१४II

Just as the entire forest becomes fragrant with just one flower and fragrant tree, in the same way a single virtuous son enhances the fame of the entire family.

english translation

जिस तरह सारा वन केवल एक ही पुष्प एवं सुगंध भरे वृक्ष से महक जाता है उसी तरह एक ही गुणवान पुत्र पुरे कुल का नाम बढाता है।

hindi translation

एकेन शुष्कवृक्षेण दह्यमानेन वह्निना । दह्यतेतद्वनं सर्वंकुपुत्रेण कुलं यथा ॥१५II

Just as just one dry burning tree burns the entire forest, similarly just one evil son destroys the honour, dignity and prestige of the entire family.

english translation

जिस प्रकार केवल एक सुखा हुआ जलता वृक्ष सम्पूर्ण वन को जला देता है उसी प्रकार एक ही कुपुत्र सरे कुल के मान, मर्यादा और प्रतिष्ठा को नष्ट कर देता है।

hindi translation