Chanakya Neeti

Progress:15.5%

x

एकेनापि सुपुत्रेण विद्यायुक्तेन साधुना । आह्लादितं कुलं सर्वंयथा चन्द्रेण शर्वरी ॥१६II

Due to having only one son who is learned and virtuous, the entire family remains happy just as the night brightens when the moon rises.

english translation

विद्वान एवं सदाचारी एक ही पुत्र के कारण सम्पूर्ण परिवार वैसे ही खुशहाल रहता है जैसे चन्द्रमा के उदय होने पर रात्रि जगमगा उठती है।

hindi translation

किं जातैर्बहुभिः पुत्रैः शोकसन्तापकारकैः । वरमेकः कुलालम्बी यत्र विश्राम्यतेकुलम् II१७II

What is the use of having so many sons who only create sorrow and disappointment? It is better to have only one son who provides support and peace to the entire family.

english translation

ऐसे अनेक पुत्र किस काम के जो केवल दुःख और निराशा पैदा करें, इनसे तो वह एक ही पुत्र अच्छा है जो सम्पूर्ण घर को सहारा और शांति प्रदान करता है।

hindi translation

लालयेत्पञ्चवर्षाणि दशवर्षाणि ताडयेत्। प्राप्तेतुषोडशेवर्षे पुत्रेमित्रवदाचरेत्॥१८II

For five years the son should be brought up with pampering and love, for ten years he should be scolded. But when he turns 16 years old, treat him like a friend.

english translation

पांच वर्ष तक पुत्र को लाड एवं प्यार से पालन करना चाहिए, दस साल तक उसे डांटना चाहिए । परन्तु जब वह १६ साल का हो जाए तो उससे मित्र के समान व्यवहार करे।

hindi translation

उपसर्गेऽन्यचक्रे च दुर्भिक्षे च भयावहे । असाधुजनसम्पर्केयः पलायेत्स जीवति ॥१९II

That person can always remain safe who flees in times of terrible disaster, foreign invasion, severe famine and in the company of evil people.

english translation

वह व्यक्ति सदा सुरक्षित रह सकता है जो भयावह आपदा, विदेशी आक्रमण, भयंकर अकाल और दुष्ट व्यक्ति के संग के समय पलायन कर जाये।

hindi translation

धर्मार्थकाममोक्षाणां यस्यैकोऽपि न विद्यते । अजागलस्तनस्येव तस्य जन्म निरर्थकम्॥२०II

A person who does not earn religion, wealth, work and salvation in his life, gets the benefit of only death even after being born many times in the mortal world.

english translation

जो व्यक्ति अपने जीवन में धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष अर्जित नहीं करता उसको मृत्युलोक में अनेकों बार जन्म लेकर भी केवल मरने का ही लाभ प्राप्त होता है।

hindi translation