Skip to content
navigationtools

Shrimad Bhagavad Gita

Progress:48.4%

x

श्रीभगवानुवाच । इदं तु ते गुह्यतमं प्रवक्ष्याम्यनसूयवे । ज्ञानं विज्ञानसहितं यज्ज्ञात्वा मोक्ष्यसेऽशुभात् ॥ ९-१॥

Shri Bhagvan said However, to you who are not cavil, I shall speak of this highest secret itself, which is Knowledge [Gyana mean Bramh that is Consciousness, or Its knowledge gathered from the Vedas (paroksha-gyana). Vigyana is direct experience (aparoksha-gyana).] combined with experience, by realizing which you shall be free from evil.

english translation

श्रीभगवान् ने कहा -- तुम अनसूयु (दोष दृष्टि रहित) के लिए मैं इस गुह्यतम ज्ञान को विज्ञान के सहित कहूँगा, जिसको जानकर तुम अशुभ (संसार बंधन) से मुक्त हो जाओगे।

hindi translation

राजविद्या राजगुह्यं पवित्रमिदमुत्तमम् । प्रत्यक्षावगमं धर्म्यं सुसुखं कर्तुमव्ययम् ॥ ९-२॥

This is the Sovereign Knowledge, the Sovereign Profundity, the supreme purifier ; directly realizable, righteous, very easy to practice and imperishable.

english translation

यह सम्पूर्ण विद्याओंका और सम्पूर्ण गोपनीयोंका राजा है। यह अति पवित्र तथा अतिश्रेष्ठ है और इसका फल भी प्रत्यक्ष है। यह धर्ममय है, अविनाशी है और करनेमें बहुत सुगम है अर्थात् इसको प्राप्त करना बहुत सुगम है।

hindi translation

अश्रद्दधानाः पुरुषा धर्मस्यास्य परन्तप । अप्राप्य मां निवर्तन्ते मृत्युसंसारवर्त्मनि ॥ ९-३॥

O Parantapa (destroyer of foes), those who have no faith in this Dharma (knowledge of the Self), return to the path of this world of death without attaining Me.

english translation

हे परन्तप ! इस धर्म में श्रद्धारहित पुरुष मुझे प्राप्त न होकर मृत्युरूपी संसार में लौटते रहते हैं अर्थात् बार-बार जन्मते-मरते रहते हैं।

hindi translation

मया ततमिदं सर्वं जगदव्यक्तमूर्तिना । मत्स्थानि सर्वभूतानि न चाहं तेष्ववस्थितः ॥ ९-४॥

This entire universe is pervaded by Me, in an unmanifest form. All beings abide in Me, but I do not abide in them.

english translation

यह सम्पूर्ण जगत् मुझ (परमात्मा) के अव्यक्त(निराकार) स्वरूप से व्याप्त है; भूतमात्र मुझमें स्थित है, परन्तु मैं उनमें स्थित नहीं हूं।

hindi translation

न च मत्स्थानि भूतानि पश्य मे योगमैश्वरम् । भूतभृन्न च भूतस्थो ममात्मा भूतभावनः ॥ ९-५॥

And yet beings do not abide in Me. Behold My divine Yoga. I am the upholder of all beings and yet I am not in them. My will alone causes their existence.

english translation

- मेरे इस ईश्वर-सम्बन्धी योग-(सामर्थ्य-) को देख ! सम्पूर्ण प्राणियोंको उत्पन्न करनेवाला और उनका धारण, भरण-पोषण करनेवाला मेरा स्वरूप उन प्राणियोंमें स्थित नहीं है।

hindi translation