Skip to content
navigationtools

Shrimad Bhagavad Gita

Progress:40.1%

x

श्रीभगवानुवाच । मय्यासक्तमनाः पार्थ योगं युञ्जन्मदाश्रयः । असंशयं समग्रं मां यथा ज्ञास्यसि तच्छृणु ॥ ७-१ ॥

Shri Bhagavan said: O Partha, hear [from Me] how, having your mind attached to Me, practicing Yoga and taking refuge in Me, you shall understand Me fully, without any doubt.

english translation

श्रीभगवान् बोले - हे पृथानन्दन! मुझमें आसक्त मनवाला, मेरे आश्रित होकर योगका अभ्यास करता हुआ तू मेरे समग्ररूपको निःसन्देह जैसा जानेगा, उसको सुन।

hindi translation

ज्ञानं तेऽहं सविज्ञानमिदं वक्ष्याम्यशेषतः । यज्ज्ञात्वा नेह भूयोऽन्यज्ज्ञातव्यमवशिष्यते ॥ ७-२ ॥

I will declare to you in full, this knowledge (of God) along with the knowledge which makes it distinguished (Vigyan or science), knowing which nothing else remains to be known.

english translation

मैं तुम्हारे लिए विज्ञान सहित इस ज्ञान को सम्पूर्ण रूप से कहूँगा जिसको जानकर यहाँ (जगत् में) फिर और कुछ जानने योग्य (ज्ञातव्य) शेष नहीं रह जाता है।

hindi translation

मनुष्याणां सहस्रेषु कश्चिद्यतति सिद्धये । यततामपि सिद्धानां कश्चिन्मां वेत्ति तत्त्वतः ॥ ७-३ ॥

Among thousands of men, someone strives for perfection; even among those who strive for perfection, someone only knows Me; and among those who know Me, someone only knows Me in reality.

english translation

सहस्रों मनुष्यों में कोई ही मनुष्य पूर्णत्व की सिद्धि के लिए प्रयत्न करता है और उन प्रयत्नशील साधकों में भी कोई एक ही मुझे तत्त्वसे जानता है।

hindi translation

भूमिरापोऽनलो वायुः खं मनो बुद्धिरेव च । अहङ्कार इतीयं मे भिन्ना प्रकृतिरष्टधा ॥ ७-४॥

This Nature (Prakrti) of Mine is divided eight-fold thus: earth, water, fire, air, space, mind (Manas), intellect (Buddhi) and also egoism.

english translation

पृथ्वी, जल, तेज, वायु, आकाश - ये पञ्चमहाभूत और मन, बुद्धि तथा अहंकार - यह आठ प्रकारके भेदोंवाली मेरी 'अपरा' प्रकृति है।

hindi translation

अपरेयमितस्त्वन्यां प्रकृतिं विद्धि मे पराम् । जीवभूतां महाबाहो ययेदं धार्यते जगत् ॥ ७-५ ॥

This is My lower Prakrti (nature). But, O mighty-armed One, know that My higher nature is another. It is the life-element (Jiva-bhuta), by which this universe is sustained.

english translation

हे महाबाहो! इस 'अपरा' प्रकृतिसे भिन्न जीवरूपी पराप्रकृति को जानो, जिससे यह जगत् धारण किया जाता है।

hindi translation