Progress:64.2%
अर्जुन उवाच । स्थाने हृषीकेश तव प्रकीर्त्या जगत्प्रहृष्यत्यनुरज्यते च । रक्षांसि भीतानि दिशो द्रवन्ति सर्वे नमस्यन्ति च सिद्धसङ्घाः ॥ ११-३६॥
Arjuna said It is proper, O Hrshikesha, that the world becomes delighted and attracted by Your praise; that the Rakshasas, stricken with fear, run in all directions; and that all the groups of the Siddhas bow down (to You).
english translation
अर्जुन बोले -- हे अन्तर्यामी भगवन् ! आपके नाम, गुण, लीलाका कीर्तन करनेसे यह सम्पूर्ण जगत् हर्षित हो रहा है और अनुराग(-प्रेम-) को प्राप्त हो रहा है। आपके नाम, गुण आदिके कीर्तनसे भयभीत होकर राक्षसलोग दसों दिशाओंमें भागते हुए जा रहे हैं और सम्पूर्ण सिद्धगण आपको नमस्कार कर रहे हैं।
hindi translation
कस्माच्च ते न नमेरन्महात्मन् गरीयसे ब्रह्मणोऽप्यादिकर्त्रे । अनन्त देवेश जगन्निवास त्वमक्षरं सदसत्तत्परं यत् ॥ ११-३७॥
And why should they not, O Mahatman, bow down to You who are great, being the first Creator, even of Bramha? (b) O Aanant ( Infinite ), O Devesh ( Lord of gods ), O Jaggannivas ( You who have the universe for Your abode )! You are the Aksharbramh ( imperishable individual self ), the existent and the non-existent, and that which is beyond both.
english translation
हे महात्मन् ! ब्रह्मा के भी आदि कर्ता और सबसे श्रेष्ठ आपके लिए वे कैसे नमस्कार नहीं करें? (क्योंकि) हे अनन्त! हे देवेश! हे जगन्निवास! जो सत् असत् और इन दोनों से परे अक्षरतत्त्व है, वह भी आप ही हैं।
hindi translation
त्वमादिदेवः पुरुषः पुराण- स्त्वमस्य विश्वस्य परं निधानम् । वेत्तासि वेद्यं च परं च धाम त्वया ततं विश्वमनन्तरूप ॥ ११-३८॥
You are the Aadidev ( Primal God ) and Sanatan Purush ( the Ancient Person ). You are the Supreme resting place of the universe.You are the knower and that which must be known, and the Supreme abode. By You, O Aanantroop ( infinite of form ), is this universe pervaded.
english translation
आप आदिदेव और पुराण (सनातन) पुरुष हैं। आप इस जगत् के परम आश्रय, ज्ञाता, ज्ञेय, (जानने योग्य) और परम धाम हैं। हे अनन्तरूप ! आपसे ही सम्पूर्ण संसार व्याप्त है।
hindi translation
वायुर्यमोऽग्निर्वरुणः शशाङ्कः प्रजापतिस्त्वं प्रपितामहश्च । नमो नमस्तेऽस्तु सहस्रकृत्वः पुनश्च भूयोऽपि नमो नमस्ते ॥ ११-३९॥
You are Vayu (air ), Yama .Salutations! Salutation be to You a thousand times; salutation to You again and again! Salutation!
english translation
आप वायु, यम, अग्नि, वरुण, चन्द्रमा, प्रजापति (ब्रह्मा) और प्रपितामह (पितामह ब्रह्माजीको भी प्रकट करनेवाले) हैं; आपके लिए सहस्र बार नमस्कार, नमस्कार है, पुन: आपको बारम्बार नमस्कार, नमस्कार है।
hindi translation
नमः पुरस्तादथ पृष्ठतस्ते नमोऽस्तु ते सर्वत एव सर्व । अनन्तवीर्यामितविक्रमस्त्वं सर्वं समाप्नोषि ततोऽसि सर्वः ॥ ११-४०॥
Salutation to You in the front and behind! Salutation be to You on all sides in deed. O Sarvatman ( All )! You are possessed of infinite strength and infinite heroism. You pervade everything; hence You are Sarvroop ( all )!
english translation
हे अनन्तसार्मथ्य वाले भगवन्! आपके लिए अग्रत: और पृष्ठत: नमस्कार है, हे सर्वात्मन्! आपको सब ओर से नमस्कार है। आप अमित विक्रमशाली हैं और आप सबको व्याप्त किये हुए हैं, इससे आप सर्वरूप हैं।
hindi translation