Progress:8.2%
श्रीशुक उवाच शर्यातिर्मानवो राजा ब्रह्मिष्ठः स बभूव ह । यो वा अङ्गिरसां सत्रे द्वितीयमह ऊचिवान् ॥ ९-३-१ ॥
Śrī Śukadeva Gosvāmī continued: O King, Śaryāti, another son of Manu, was a ruler completely aware of Vedic knowledge. He gave instructions about the functions for the second day of the yajña to be performed by the descendants of Aṅgirā. ॥ 9-3-1 ॥
english translation
श्री शुकदेव गोस्वामी ने आगे कहा : हे राजा, मनु का दूसरा पुत्र राजा शर्याति वैदिक ज्ञान में पारंगत था। उसने अंगिरावंशियों द्वारा सम्पन्न होने वाले यज्ञ के दूसरे दिन के उत्सवों के विषय में आदेश दिए। ॥ ९-३-१ ॥
hindi translation
सुकन्या नाम तस्यासीत्कन्या कमललोचना । तया सार्धं वनगतो ह्यगमच्च्यवनाश्रमम् ॥ ९-३-२ ॥
Śaryāti had a beautiful lotus-eyed daughter named Sukanyā, with whom he went to the forest to see the āśrama of Cyavana Muni. ॥ 9-3-2 ॥
english translation
शर्याति के सुकन्या नामक एक सुन्दर कमलनेत्री कन्या थी जिसके साथ वे जंगल में च्यवन मुनि के आश्रम को देखने गये। ॥ ९-३-२ ॥
hindi translation
सा सखीभिः परिवृता विचिन्वन्त्यङ्घ्रिपान् वने । वल्मीकरन्ध्रे ददृशे खद्योते इव ज्योतिषी ॥ ९-३-३ ॥
While that Sukanyā, surrounded by her friends, was collecting various types of fruits from the trees in the forest, she saw within the hole of an earthworm two things glowing like luminaries. ॥ 9-3-3 ॥
english translation
जब वह सुकन्या जंगल में अपनी सहेलियों से घिरी हुई, वृक्षों से विविध प्रकार के फल एकत्र कर रही थी तो उसने बाँबी के छेद में दो जुगुनू जैसी चमकीली वस्तुएँ देखीं। ॥ ९-३-३ ॥
hindi translation
ते दैवचोदिता बाला ज्योतिषी कण्टकेन वै । अविध्यन्मुग्धभावेन सुस्रावासृक् ततो बहु ॥ ९-३-४ ॥
As if induced by providence, the girl ignorantly pierced those two glowworms with a thorn, and when they were pierced, blood began to ooze out of them. ॥ 9-3-4 ॥
english translation
मानो विधाता से प्रेरित होकर उस तरुणी ने बिना जाने उन दोनों जुगुनुओं को एक काँटे से छेद दिया जिससे उनमें से रक्त फूटकर बाहर आने लगा। ॥ ९-३-४ ॥
hindi translation
शकृन्मूत्रनिरोधोऽभूत्सैनिकानां च तत्क्षणात् । राजर्षिस्तमुपालक्ष्य पुरुषान् विस्मितोऽब्रवीत् ॥ ९-३-५ ॥
Thereupon, all the soldiers of Śaryāti were immediately obstructed from passing urine and stool. Upon perceiving this, Śaryāti spoke to his associates in surprise. ॥ 9-3-5 ॥
english translation
उसके बाद ही शर्याति के सारे सैनिकों को तुरन्त ही मल-मूत्र में अवरोध होने लगा। यह देखकर शर्याति बड़े अचम्भे में आकर अपने संगियों से बोला। ॥ ९-३-५ ॥
hindi translation