linkstools

Srimad Bhagavatam

Progress:90.2%

x

बृहद्रथो बृहत्कर्मा बृहद्भानुश्च तत्सुताः । आद्याद्बृहन्मनास्तस्माज्जयद्रथ उदाहृतः ॥ ९-२३-११ ॥

The sons of Pṛthulākṣa were Bṛhadratha, Bṛhatkarmā and Bṛhadbhānu. From the eldest, Bṛhadratha, came a son named Bṛhanmanā, and from Bṛhanmanā came a son named Jayadratha. ॥ 9-23-11 ॥

english translation

पृथुलाक्ष के पुत्र थे बृहद्रथ, बृहत्कर्मा तथा बृहद्भानु। ज्येष्ठ पुत्र बृहद्रथ से बृहद्मना नाम का पुत्र हुआ और बृहद्मना से जयद्रथ हुआ। ॥ ९-२३-११ ॥

hindi translation

विजयस्तस्य सम्भूत्यां ततो धृतिरजायत । ततो धृतव्रतस्तस्य सत्कर्माधिरथस्ततः ॥ ९-२३-१२ ॥

The son of Jayadratha, by the womb of his wife Sambhūti, was Vijaya, and from Vijaya, Dhṛti was born. From Dhṛti came Dhṛtavrata; from Dhṛtavrata, Satkarmā; and from Satkarmā, Adhiratha. ॥ 9-23-12 ॥

english translation

जयद्रथ की पत्नी सम्भूति के गर्भ से विजय उत्पन्न हुआ, विजय से धृति, धृति से धृतिव्रत, धृतिव्रत से सत्कर्मा तथा सत्कर्मा से अधिरथ हुआ। ॥ ९-२३-१२ ॥

hindi translation

योऽसौ गङ्गातटे क्रीडन् मञ्जूषान्तर्गतं शिशुम् । कुन्त्यापविद्धं कानीनमनपत्योऽकरोत्सुतम् ॥ ९-२३-१३ ॥

While playing on the bank of the Ganges, Adhiratha found a baby wrapped up in a basket. The baby had been left by Kuntī because he was born before she was married. Because Adhiratha had no sons, he raised this baby as his own. [This son was later known as Karṇa.] ॥ 9-23-13 ॥

english translation

गंगा नदी के तट पर खेलते समय अधिरथ को एक टोकरी में बंद एक शिशु प्राप्त हुआ। इस शिशु को कुन्ती ने छोड़ दिया था क्योंकि यह उसके विवाह होने के पूर्व ही उत्पन्न हुआ था। चूँकि अधिरथ के कोई पुत्र न था अतएव उसने इस शिशु को अपने ही पुत्र की तरह पाला पोसा। (बाद में यही पुत्र कर्ण कहलाया) ॥ ९-२३-१३ ॥

hindi translation

वृषसेनः सुतस्तस्य कर्णस्य जगतीपतेः । द्रुह्योश्च तनयो बभ्रुः सेतुस्तस्यात्मजस्ततः ॥ ९-२३-१४ ॥

O King, the only son of Karṇa was Vṛṣasena. Druhyu, the third son of Yayāti, had a son named Babhru, and the son of Babhru was known as Setu. ॥ 9-23-14 ॥

english translation

हे राजा, कर्ण का एकमात्र पुत्र वृषसेन था। ययाति के तृतीय पुत्र द्रुह्यु का पुत्र बभ्रु था और बभ्रु का पुत्र सेतु था। ॥ ९-२३-१४ ॥

hindi translation

आरब्धस्तस्य गान्धारस्तस्य धर्मस्ततो धृतः । धृतस्य दुर्मदस्तस्मात्प्रचेताः प्राचेतसं शतम् ॥ ९-२३-१५ ॥

The son of Setu was Ārabdha, Ārabdha’s son was Gāndhāra, and Gāndhāra’s son was Dharma. Dharma’s son was Dhṛta, Dhṛta’s son was Durmada, and Durmada’s son was Pracetā, who had one hundred sons. ॥ 9-23-15 ॥

english translation

सेतु का पुत्र आरब्ध था, आरब्ध का पुत्र गान्धार हुआ और गान्धार का पुत्र धर्म था। धर्म का पुत्र धृत, धृत का दुर्मद और दुर्मद का पुत्र प्रचेता था जिसके एक सौ पुत्र हुए। ॥ ९-२३-१५ ॥

hindi translation