Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:33.6%

x

तयोः षष्टिसहस्राणि यज्ञघ्नांस्ते पितुः पिता । जघान स्वर्गतो राजन्नेक इन्द्रप्रियङ्करः ॥ ६-६-३६ ॥

They were physically very strong and expert in fighting, and their aim was to disturb the sacrifices performed by the great sages. My dear King, when your grandfather Arjuna went to the heavenly planets, he alone killed all these demons, and thus King Indra became extremely affectionate toward him.॥ 6-6-36 ॥

english translation

वे सब अत्यन्त वीर तथा युद्ध कुशल थे और उनका लक्ष्य मुनियों के द्वारा सम्पन्न यज्ञों में विध्न डालना था। हे राजन्! जब तुम्हारे पितामह अर्जुन स्वर्ग लोक गये तो उन्होंने अकेले ही इन असुरों का वध किया था जिससे राजा इन्द्र उनका परम प्रिय बन गया। ॥ ६-६-३६ ॥

hindi translation

विप्रचित्तिः सिंहिकायां शतं चैकमजीजनत् । राहुज्येष्ठं केतुशतं ग्रहत्वं य उपागतः ॥ ६-६-३७ ॥

In his wife Siṁhikā, Vipracitti begot one hundred and one sons, of whom the eldest is Rāhu and the others are the one hundred Ketus. All of them attained positions in the influential planets. ॥ 6-6-37 ॥

english translation

विप्रचित्ति को अपनी पत्नी सिंहिका से एक सौ एक पुत्र प्राप्त हुए जिनमें राहु सबसे ज्येष्ठ था और अन्य एक सौ केतु थे। इन सबों को प्रभावशाली ग्रहों (लोकों) में स्थान प्राप्त हुआ। ॥ ६-६-३७ ॥

hindi translation

अथातः श्रूयतां वंशो योऽदितेरनुपूर्वशः । यत्र नारायणो देवः स्वांशेनावातरद्विभुः ॥ ६-६-३८ ॥

Now please hear me as I describe the descendants of Aditi in chronological order. In this dynasty the Supreme Personality of Godhead Nārāyaṇa descended by His plenary expansion. ॥ 6-6-38 ॥

english translation

अब सुनो, मैं अदिति की वंश-परम्परा का तिथि-क्रमानुसार वर्णन कर रहा हूँ। इस वंश में पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान् नारायण ने स्वांश रूप में अवतार लिया। ॥ ६-६-३८ ॥

hindi translation

विवस्वानर्यमा पूषा त्वष्टाथ सविता भगः । धाता विधाता वरुणो मित्रः शक्र उरुक्रमः ॥ ६-६-३९ ॥

The names of the sons of Aditi are as follows: Vivasvān, Aryamā, Pūṣā, Tvaṣṭā, Savitā, Bhaga, Dhātā, Vidhātā, Varuṇa, Mitra, Śatru and Urukrama. ‌॥ 6-6-39 ॥

english translation

अदिति के पुत्रों के नाम इस प्रकार हैं—विवस्वान्, अर्यमा, पूषा, त्वष्टा, सविता, भग, धाता, विधाता, वरुण, मित्र, शत्रु तथा उरुक्रम। ॥ ६-६-३९ ॥

hindi translation

विवस्वतः श्राद्धदेवं संज्ञासूयत वै मनुम् । मिथुनं च महाभागा यमं देवं यमीं तथा । सैव भूत्वाथ बडवा नासत्यौ सुषुवे भुवि ॥ ६-६-४० ॥

Saṁjñā, the wife of Vivasvān, the sun-god, gave birth to the Manu named Śrāddhadeva, and the same fortunate wife also gave birth to the twins Yamarāja and the river Yamunā. Then Yamī, while wandering on the earth in the form of a mare, gave birth to the Aśvinī-kumāras. ॥ 6-6-40‌ ॥

english translation

सूर्यदेव विवस्वान् की भाग्यवती पत्नी संज्ञा से श्राद्धदेव मनु तथा यमराज और यमुना नदी (यमी) का जोड़ा उत्पन्न हुआ। तब यमी ने घोड़ी का रूप धारण करके इस पृथ्वी पर विचरण करते हुए अश्विनी कुमारों को जन्म दिया। ॥ ६-६-४० ॥

hindi translation