Srimad Bhagavatam

Progress:29.5%

x

श्रीशुक उवाच ततः प्राचेतसोऽसिक्न्यामनुनीतः स्वयम्भुवा । षष्टिं सञ्जनयामास दुहितॄः पितृवत्सलाः ॥ ६-६-१ ॥

Śrī Śukadeva Gosvāmī said: My dear King, thereafter, at the request of Lord Brahmā, Prajāpati Dakṣa, who is known as Prācetasa, begot sixty daughters in the womb of his wife Asiknī. All the daughters were very affectionate toward their father. ॥ 6-6-1 ॥

english translation

श्रीशुकदेव गोस्वामी ने कहा, हे राजन्! तदनन्तर ब्रह्माजी की प्रार्थना पर प्रजापति दक्ष ने, जिन्हें प्राचेतस कहा जाता है, अपनी पत्नी असिक्नी के गर्भ से साठ कन्याएँ उत्पन्न कीं। सभी कन्याएँ अपने पिता को अत्यधिक स्नेह करती थीं। ॥ ६-६-१ ॥

hindi translation

दश धर्माय कायेन्दोर्द्विषट्त्रिणव दत्तवान् । भूताङ्गिरःकृशाश्वेभ्यो द्वे द्वे तार्क्ष्याय चापराः ॥ ६-६-२ ।‌।

He gave ten daughters in charity to Dharmarāja [Yamarāja], thirteen to Kaśyapa [first twelve and then one more], twenty-seven to the moon-god, and two each to Aṅgirā, Kṛśāśva and Bhūta. The other four daughters were given to Kaśyapa. [Thus Kaśyapa received seventeen daughters in all.] ॥ 6-6-2 ॥

english translation

उन्होंने धर्मराज (यमराज) को दस, कश्यप को तेरह, चन्द्रमा को सत्ताईस तथा अंगिरा, कृशाश्व एवं भूत को दो-दो कन्याएँ दान स्वरूप दे दीं। शेष चार कन्याएँ कश्यप को दे दी गईं (इस प्रकार कश्यप को कुल सत्रह कन्याएँ प्राप्त हुईं)। ॥ ६-६-२ ॥

hindi translation

नामधेयान्यमूषां त्वं सापत्यानां च मे श‍ृणु । यासां प्रसूतिप्रसवैर्लोका आपूरितास्त्रयः ॥ ६-६-३ ॥

Now please hear from me the names of all these daughters and their descendants, who filled all the three worlds. ॥ 6-6-3 ॥

english translation

अब मुझसे इन समस्त कन्याओं तथा उनके वंशजों के नाम सुनो, जिनसे ये तीनों लोक पूरित हैं। ॥ ६-६-३ ॥

hindi translation

भानुर्लम्बा ककुद्यामिर्विश्वा साध्या मरुत्वती । वसुर्मुहूर्ता सङ्कल्पा धर्मपत्न्यः सुताञ्छृणु ॥ ६-६-४ ‌॥

The ten daughters given to Yamarāja were named Bhānu, Lambā, Kakud, Yāmi, Viśvā, Sādhyā, Marutvatī, Vasu, Muhūrtā and Saṅkalpā. Now hear the names of their sons. ॥ 6-6-4 ॥

english translation

यमराज को प्रदत्त दस कन्याओं के नाम थे भानु, लम्बा, ककुद, यामि, विश्वा, साध्या, मरुत्वती, वसु, मुहूर्ता तथा संकल्पा। अब उनके पुत्रों के नाम सुनो। ॥ ६-६-४ ॥

hindi translation

भानोस्तु देवऋषभ इन्द्रसेनस्ततो नृप । विद्योत आसील्लम्बायास्ततश्च स्तनयित्नवः ॥ ६-६-५ ॥

O King, a son named Deva-ṛṣabha was born from the womb of Bhānu, and from him came a son named Indrasena. From the womb of Lambā came a son named Vidyota, who generated all the clouds. ॥ 6-6-5 ॥

english translation

हे राजन्! भानु के गर्भ से देव-ऋषभ नामक एक पुत्र उत्पन्न हुआ जिसके इन्द्रसेन नाम का एक पुत्र हुआ। लम्बा के गर्भ से विद्योत नामक पुत्र उत्पन्न हुआ जिसने समस्त बादलों को जन्म दिया। ॥ ६-६-५ ॥

hindi translation