linkstools

Srimad Bhagavatam

Progress:78.1%

x

श्रीशुक उवाच भक्तायैतां प्रपन्नाय विद्यामादिश्य नारदः । ययावङ्गिरसा साकं धाम स्वायम्भुवं प्रभो ॥ ६-१६-२६ ॥

Śrī Śukadeva Gosvāmī continued: Nārada, having become the spiritual master of Citraketu, instructed him fully in this prayer because Citraketu was fully surrendered. O King Parīkṣit, Nārada then left with the great sage Aṅgirā for the topmost planet, known as Brahmaloka. ॥ 6-16-26 ॥

english translation

श्री शुकदेव गोस्वामी ने आगे कहा—चित्रकेतु के पूर्णत: शरणागत होने पर गुरु हो जाने के कारण नारद ने इस स्तुति के द्वारा उसे पूरा पूरा उपदेश दिया। हे राजा परीक्षित! तत्पश्चात् अंगिरा ऋषि सहित नारद मुनि ब्रह्मलोक नामक सर्वोच्च लोक के लिए चल पड़े। ॥ ६-१६-२६ ॥

hindi translation

चित्रकेतुस्तु विद्यां तां यथा नारदभाषिताम् । धारयामास सप्ताहमब्भक्षः सुसमाहितः ॥ ६-१६-२७ ॥

Fasting and drinking only water, Citraketu for one week continuously chanted with great care and attention the mantra given by Nārada Muni. ॥ 6-16-27 ॥

english translation

केवल जल पीकर उपवास करते हुए राजा चित्रकेतु ने नारद मुनि द्वारा दिये गये मंत्र का एक सप्ताह तक अत्यन्त ध्यानपूर्वक लगातार जप किया। ॥ ६-१६-२७ ॥

hindi translation

ततः स सप्तरात्रान्ते विद्यया धार्यमाणया । विद्याधराधिपत्यं स लेभेऽप्रतिहतं नृप ॥ ६-१६-२८ ॥

O King Parīkṣit, after only one week of repeatedly practicing the mantra received from the spiritual master, Citraketu achieved the rule of the planet of the Vidyādharas as an intermediate product of his spiritual advancement in knowledge. ॥ 6-16-28 ॥

english translation

हे राजा परीक्षित! अपने गुरु से प्राप्त मंत्र को केवल सात दिनों तक अभ्यास करने पर राजा चित्रकेतु को अन्तिम फल के रूप में आत्मज्ञान हो जाने से विद्याधर लोक का राज्य प्राप्त हुआ। ॥ ६-१६-२८ ॥

hindi translation

ततः कतिपयाहोभिर्विद्ययेद्धमनोगतिः । जगाम देवदेवस्य शेषस्य चरणान्तिकम् ॥ ६-१६-२९ ॥

Thereafter, within a very few days, by the influence of the mantra that Citraketu had practiced, his mind became increasingly enlightened in spiritual progress, and he attained shelter at the lotus feet of Anantadeva. ॥ 6-16-29 ॥

english translation

तदनन्तर कुछ ही दिनों में चित्रकेतु द्वारा जपे गए मंत्र के प्रभाव से उस का मन आत्म- ज्ञान से अत्यधिक प्रकाशित हो गया और उन्होंने अनन्त देव के चरणारविन्द की शरण प्राप्त की। ॥ ६-१६-२९ ॥

hindi translation

मृणालगौरं शितिवाससं स्फुरत्किरीटकेयूरकटित्रकङ्कणम् । प्रसन्नवक्त्रारुणलोचनं वृतं ददर्श सिद्धेश्वरमण्डलैः प्रभुम् ॥ ६-१६-३० ॥

Upon reaching the shelter of Lord Śeṣa, the Supreme Personality of Godhead, Citraketu saw that He was as white as the white fibers of a lotus flower. He was dressed in bluish garments and adorned with a brilliantly glittering helmet, armlets, belt and bangles. His face was smiling, and His eyes were reddish. He was surrounded by such exalted liberated persons as Sanat-kumāra. ॥ 6-16-30 ॥

english translation

भगवान् शेष की शरण में पहुँचकर चित्रकेतु ने देखा कि वे कमल-पुष्प के श्वेत रेशों के समान ही श्वेत वर्ण के थे। उन्होंने नीला वस्त्र धारण कर रखा था और चमचमाते मुकुट, बाजूबंद, करधनी तथा कंगन से आभूषित थे। उनका मुख मन्द हँसी से युक्त था। उनके नेत्र रक्तिम थे। वे सनत्कुमार जैसे मुक्त पुरुषों से घिरे हुए थे। ॥ ६-१६-३० ॥

hindi translation