Srimad Bhagavatam

Progress:7.9%

x

छन्दांस्यनन्तस्य शिरो गृणन्ति दंष्ट्रा यमः स्नेहकला द्विजानि । हासो जनोन्मादकरी च माया दुरन्तसर्गो यदपाङ्गमोक्षः ॥ २-१-३१ ॥

They say that the Vedic hymns are the cerebral passage of the Lord, and His jaws of teeth are Yama, god of death, who punishes the sinners. The art of affection is His set of teeth, and the most alluring illusory material energy is His smile. This great ocean of material creation is but the casting of His glance over us. ॥ 2-1-31 ॥

english translation

वे कहते हैं कि वैदिक स्तोत्र भगवान् के मस्तक हैं और मृत्यु का देवता तथा पापियों को दण्ड देनेवाला यम उनकी दाढ़ें हैं। स्नेह की कला ही उनके दाँत हैं और सर्वाधिक मोहिनी माया ही उनकी मुस्कान है। यह भौतिक सृष्टि रूपी महान् सागर उनकी चितवन स्वरूप है। ॥ २-१-३१ ॥

hindi translation

व्रीडोत्तरोष्ठोऽधर एव लोभो धर्मः स्तनोऽधर्मपथोऽस्य पृष्ठम् । कस्तस्य मेढ्रं वृषणौ च मित्रौ कुक्षिः समुद्रा गिरयोऽस्थिसङ्घाः ॥ २-१-३२ ॥

Modesty is the upper portion of His lips, hankering is His chin, religion is the breast of the Lord, and irreligion is His back. Brahmājī, who generates all living beings in the material world, is His genitals, and the Mitrā-varuṇas are His two testicles. The ocean is His waist, and the hills and mountains are the stacks of His bones. ॥ 2-1-32 ॥

english translation

लज्जा भगवान् का ऊपरी होठ है, लालसा उनकी ठुड्डी है, धर्म उनका वक्ष:स्थल तथा अधर्म उनकी पीठ है। भौतिक जगत में समस्त जीवों के जनक ब्रह्मा जी उनकी जननेन्द्रिय (लिंग) हैं और मित्रा-वरुण उनके दोनों अण्डकोश हैं। सागर उनकी कमर है और पर्वत उनकी अस्थियों के समूह हैं। ॥ २-१-३२ ॥

hindi translation

नद्योऽस्य नाड्योऽथ तनूरुहाणि महीरुहा विश्वतनोर्नृपेन्द्र । अनन्तवीर्यः श्वसितं मातरिश्वा गतिर्वयः कर्म गुणप्रवाहः ॥ २-१-३३ ॥

O King, the rivers are the veins of the gigantic body, the trees are the hairs of His body, and the omnipotent air is His breath. The passing ages are His movements, and His activities are the reactions of the three modes of material nature. ॥ 2-1-33 ॥

english translation

हे राजन्, नदियाँ उस विराट शरीर की नसें हैं, वृक्ष रोम हैं और सर्वशक्तिमान वायु उनकी श्वास है। व्यतीत होते हुए युग उनकी गति तथा प्रकृति के तीनों गुणों की प्रतिक्रियाएँ ही उनके कार्यकलाप हैं। ॥ २-१-३३ ॥

hindi translation

ईशस्य केशान् विदुरम्बुवाहान् वासस्तु सन्ध्यां कुरुवर्य भूम्नः । अव्यक्तमाहुर्हृदयं मनश्च सचन्द्रमाः सर्वविकारकोशः ॥ २-१-३४ ॥

O best amongst the Kurus, the clouds which carry water are the hairs on His head, the terminations of days or nights are His dress, and the supreme cause of material creation is His intelligence. His mind is the moon, the reservoir of all changes. ॥ 2-1-34 ॥

english translation

हे कुरुश्रेष्ठ, जल ले जानेवाले बादल उनके सिर के बाल हैं, दिन या रात्रि की सन्धियाँ ही उनके वस्त्र हैं तथा भौतिक सृष्टि का परम कल्याण ही उनकी बुद्धि है। चन्द्रमा ही उनका मन है, जो समस्त परिवर्तनों का आगार है। ॥ २-१-३४ ॥

hindi translation

विज्ञानशक्तिं महिमामनन्ति सर्वात्मनोऽन्तःकरणं गिरित्रम् । अश्वाश्वतर्युष्ट्रगजा नखानि सर्वे मृगाः पशवः श्रोणिदेशे ॥ २-१-३५ ॥

The principle of matter [mahat-tattva] is the consciousness of the omnipresent Lord, as asserted by the experts, and Rudradeva is His ego. The horse, mule, camel and elephant are His nails, and wild animals and all quadrupeds are situated in the belt zone of the Lord. ॥ 2-1-35 ॥

english translation

पदार्थ का सिद्धान्त (महत्-तत्त्व) सर्वव्यापी भगवान् की चेतना है, जैसा कि विद्वानों ने बल देकर कहा है तथा रुद्रदेव उनका अहंकार है। घोड़ा, खच्चर, ऊँट तथा हाथी उनके नाखून हैं तथा जंगली जानवर और सारे चौपाये भगवान् के कटि-प्रदेश में स्थित हैं। ॥ २-१-३५ ॥

hindi translation