Patanjali Yog Sutra

Progress:62.6%

x

परिणामत्रयसंयमादतीतानागतज्ञानम् ॥३-१६॥

By making Samyama (Dharana, Dhyana and Samadhi) on the three kinds of Parinamas (changes) comes the knowledge of past and future.

english translation

किसी भी पदार्थ के तीनों परिणाम (धर्म, लक्षण व अवस्था) में संयम (धारणा-ध्यान-समाधि) करने से उस पदार्थ के भूत एवं भविष्य काल का ज्ञान हो जाता है

hindi translation

शब्दार्थप्रत्ययानामितरेतराध्यासात्संकरस्तत्प्रविभागसंयमात्सर्वभूतरुतज्ञानम् ॥३-१७॥

The sound, the meaning (behind it) and the idea (which is present in the mind at the time) are present together in a confused state. By performing Samyama (on the sound) they are resolved and there arises comprehension of the meaning of sounds uttered by any living being.

english translation

शब्द एवं उसके अर्थ एवं ज्ञान का परस्पर जुड़ाव होने से वे एक दुसरे के साथ मिले हुए जैसे प्रतीत होते हैं तब उनके विभाग (अलग-अलग) में संयम (धारणा-ध्यान-समाधि) करने से सभी प्राणियों के शब्दों का ज्ञान हो जाता है ।

hindi translation

संस्कारसाक्षात्करणात्पूर्वजातिज्ञानम् ॥३-१८॥

By making sanyama on latent impressions one obtains knowledge of one’s past lives.

english translation

योगी द्वारा संस्कारों में संयम (धारणा, ध्यान ,समाधि ) करने से उसे पिछले जन्म से सम्बंधित सभी जानकारी हो जाती है ।

hindi translation

‌प्रत्ययस्य परचित्तज्ञानम् ॥३-१९॥

By making sanyama on the Chitta of another man, one obtains knowledge of the nature of his mind.

english translation

जब योगी किसी दूसरे व्यक्ति के ज्ञान में संयम कर लेता है तो उसे उस व्यक्ति के चित्त का ज्ञान भली-भाँति हो जाता है ।

hindi translation

न च तत्सालम्बनं तस्याविषयीभूतत्वात् ॥३-२०॥

But it does not include the thoughts which are going in someone's Chitta (mind) because the subject of the sanyama is the Chitta of that person.

english translation

योगी को दुसरे व्यक्ति के चित्त के भावों का ज्ञान नहीं होता है , क्योंकि योगी के संयम का विषय तो दुसरे व्यक्ति का केवल चित्त है।

hindi translation