Patanjali Yog Sutra

Progress:15.9%

x

दुःखदौर्मनस्याङ्गमेजयत्वश्वासप्रश्वासा विक्षेपसहभुवः॥१-३१॥

There are 5 sub-disruptions other than previously mentioned obstacles which are - Dukha (sorrow), Daurmanasya (anger because of non-fulfillment of desire), Angamejayatva (vibration in the body parts), Svasha (inhalation ), Prashvasa (exhalation)

english translation

दुःख ( दुःख ), दौर्मनस्य ( इच्छापूर्ति न होने से उत्पन्न क्षोभ ), अङ्गमेजयत्व ( शरीर के अंगों में कंपन होना ), श्वास ( प्राणवायु का अन्दर आना ) प्रश्वास ( प्राणवायु का बाहर निकलना ) पूर्व वर्णित विघ्नों के साथ होने वाले उप विघ्न हैं ।

hindi translation

तत्प्रतिषेधार्थमेकतत्त्वाभ्यासः॥१-३२॥

In order to remove or destroy previously mentioned hindrances or obstacles in the path of Yoga , a seeker should practice to focus on Eka Tattva (one element), that is, 'The God element'.

english translation

पूर्व में कहे गए योगमार्ग के विघ्नों या बाधाओं को दूर करने या उनका नाश करने के लिए साधक को एक तत्त्व अर्थात उस ईश्वर तत्त्व के चिन्तन का अभ्यास करना चाहिए ।

hindi translation

मैत्रीकरुणामुदितोपेक्षणां सुखदुःखपुण्यापुण्यविषयाणां भावनातश्चित्तप्रसादनम्॥१-३३॥

The mind becomes happy and purified by the feeling of friendship, kindness, joy and negligence with the happy, the unhappy, the saintly and the sinful respectively.

english translation

सुखी, दु:खी, पुण्यात्मा और पापात्मा के साथ क्रमशः मित्रता, दया, आनंद और उपेक्षा की भावना से चित्त प्रसन्न और निर्मल होता है ।

hindi translation

प्रच्छर्दनविधारणाभ्यां वा प्राणस्य॥१-३४॥

Or by repeatedly expelling and stopping the prana vayu i.e. Bahirkumbhaka, the Chitta ( mind stuff) becomes stable.

english translation

अथवा प्राण वायुको बारम्बार बाहर निकालने और रोकने अर्थात बहिर्कुम्भक से भी चित्त स्थिर होता है ।

hindi translation

विषयवती वा प्रवृत्तिरुत्पन्ना मनसः स्थितिनिबन्धिनी॥१-३५॥

Experiences arising from objects like sound, touch, form, taste and smell etc. also keep the state of the mind to one place.

english translation

शब्द, स्पर्श, रूप, रस व गन्ध आदि विषयों से उत्पन्न हुई अनुभूति भी मन की स्थिति को एक स्थान पर बाँधने वाली होती है ।

hindi translation