Progress:91.4%
तद्ध तद्वनं नाम तद्वनमित्युपासितव्यं स य एतदेवं वेदाभि हैन सर्वाणि भूतानि संवाञ्छन्ति ॥ ६॥
Certainly, Brahma is worth worshiping, hence only the edible Brahma should be worshipped, the person who knows Brahma in this way and worships Him. All living beings want and love him.
english translation
निश्चय ही ब्रह्म भजनीय है, इसलिये सेवनीय ब्रह्म की ही उपासना करनी चाहिये, जो मनुष्य ब्रह्म को इस प्रकार जानकर उसकी आराधना करता है। उसको सभी प्राणी चाहते हैं और प्यार करते हैं।
hindi translation
उपनिषदं भो ब्रूहीत्युक्ता त उपनिषद्ब्राह्मीं वाव त उपनिषदमब्रूमेति ॥७॥
Acharya says, O disciple, whatever Upanishad you asked about, we have told it. Now we will lecture you about Brahma Sambandhini Upanishad. Upanishad means one who gets close to Brahma.
english translation
आचार्य कहते हैं कि हे शिष्य तुमने जो उपनिषद् पूछी थी, सो हमने उपनिषद् कह दी। अब हम तुम्हे ब्रह्म सम्बन्धिनी उपनिषद् का व्याख्यान करेंगे। उपनिषद् का अर्थ है जिससे ब्रह्म की समीपता प्राप्त हो I
hindi translation
तसै तपो दमः कर्मेति प्रतिष्ठा वेदाः सर्वाङ्गानि सत्यमायतनम् ॥ ८॥
To attain closeness to Brahma (Tapa), tolerance (Dam), control of senses, subjugation of mind (Karma), Vedic rituals, this is its prestige. Vedas are all its parts and truth is its place.
english translation
ब्रह्म की समीपता प्राप्त करने के लिये (तप) सहनशीलता (दम) इन्द्रियों का संयम, मन का वशीकरण (कर्म) वैदिक कर्मानुष्ठान यही उसकी प्रतिष्ठा है। वेद उसके सारे अङ्ग हैं और सत्य उसका स्थान है।
hindi translation
यो वा एतामेवं वेदापहत्य पाप्मानमनन्ते स्वर्गे लोके ज्येये प्रतितिष्ठति प्रतितिष्ठति ॥ ९॥
The person who knows this Brahmavidya with certainty in this way. After removing the sins, he remains established in heaven forever. That is, Brahma enjoys happiness for a long time. This is the best heaven.
english translation
जो मनुष्य निश्चयपूर्वक इस ब्रह्मविद्या को इस प्रकार जानता है। वह पाप को दूर करके चिरकाल तक स्वर्गलोक मे प्रतिष्ठित होता है, प्रतिष्ठित होता है। अर्थात चिरकाल तक ब्रह्म आनन्द का उपभोग करता है। यही सर्वश्रेष्ठ स्वर्ग लोक है।
hindi translation