Kamasutra
Progress:17.5%
बहुमानकृतान्यतिपरिचयात् ॥ ४६ ॥
Familiarity overcomes excessive pride.
english translation
बहुमानजन्य कारणों का उपाय- बहुमान से उत्पन्न कारणों को अतिपरिचय से दूर कर दे ॥ ४६ ॥
hindi translation
परिभवकृतान्यतिशौण्डीर्याद, वैचक्षण्याच्य ॥ ४७ ॥
He must skillfully avoid shocking people.
english translation
परिभवजन्य कारणों का उपाय परिभव की भावना से उत्पन्न कारणों को व्यवहार- कुशलता और कामशास्त्र की निपुणता दिखाकर दूर कर दें ॥ ४७ ॥
hindi translation
तत्परिभवजानि प्रणत्या ॥ ४८ ॥
He contends with the effects of his mistakes by his humility.
english translation
अपने प्रति जो अविश्वास की भावना हो, उसे विनम्रता से दूर कर दे ॥ ४८ ॥
hindi translation
भययुक्तान्याश्वासनादिति ॥ ४९ ॥
It is the same with doubts arising from fear. It is necessary to inspire trust.
english translation
भयनिवारण भय से उत्पन्न कारणों को आश्वासन देकर दूर कर दे ॥ ४९ ॥
hindi translation
पुरुषास्त्वमी प्रायेण सिद्धाः – कामसूत्रज्ञः कथाख्यानकुशलो बाल्यात्प्रभृति संसृष्टः प्रवृद्धयौवनः क्रीडनकर्मादिनागतविश्वासः प्रेषणस्य कर्तोचितसम्भाषणः प्रियस्य कर्तान्यस्य भूतपूर्वी दूतो मर्मज्ञ उत्तमया प्रार्थितः सख्या प्रच्छन्नं संसृष्टः सुभगाभिख्यातः सहसंवृद्धः प्रातिवेश्यः कामशीलस्तथाभूतश्च परिचारको धात्रेयिकापरिग्रहो नववरकः प्रेक्षोद्यानत्यागशीलो वृष इति सिद्धप्रतापः साहसिकः शूरो विद्यारूपगुणोपभोगैः पत्युरतिशयिता महाईवेषोपचारश्चेति ॥ ५० ॥
Generally, the characteristics of a successful man are as follows: he knows the Kama. Sutra; he knows how to tell tales; he has been known by her since childhood. Being of the same circle, they have grown up together and their mutual trust derives from their games and other contacts. He does what he is asked. He speaks well. He knows how to make himself agreeable. She has obtained information about him beforehand through competent messengers. Having heard the praises of his friends, she knows he is charming. He has already had amorous experiences. He is a neighbor, and they have been children together. He has an erotic temperament. He is popular with the servants, with her nurse, and with the newly wed couple. He likes strolling in the garden. Proud as a bull, he is patient, courageous. From the point of view of culture, aspect, and qualities, he is better than her husband, greatly superior also in his ways of doing things.
english translation
स्त्रीसिद्धपुरुष प्रकरण - प्रायः निम्नलिखित पुरुष परकीया को सिद्ध करने में निपुण होते हैं - कामसूत्र का ज्ञाता, कथा और आख्यान कहने में निपुण, बाल्यकाल का सहचर, भरपूर यौवन सम्पन्न, खेलने का विश्वासी (खिलाड़ी), यथोक्तकारी (जैसा कहो, वैसा ही मान लेने वाला), सन्तुलित बोलने वाला, मनोवाञ्छित वस्तु लाकर देने वाला, जो पहले किसी अन्य प्रेमी का दूत रहा हो, जो किसी सुन्दर स्त्री का प्रेम प्राप्त कर चुका हो, जो सखी से गुप्तरूप से मिल चुका हो, जो अपनी सुन्दरता के लिये प्रसिद्ध हो, जिसका स्त्री (नायिका) के साथ लालन- पालन हुआ हो, कामी पड़ौसी, कामी नौकर, धाय की लड़की का पति, नया दामाद, जो नृत्यनाट्य देखने और वनविहार (पिकनिक) आदि में रुचि रखता हो, त्यागशील (स्त्रियों को भेंट देने वाला), हृष्टपुष्ट एवं साहसी, शूरवीर, जो विद्या रूप गुण और उपभोगों में स्त्री के पति से बढ़कर हो, सुन्दर वेश वाला, कामकलाओं में निपुण और मर्मज्ञ हो ॥ ५० ॥
hindi translation