Progress:0.3%
एकदा चण्डकापालिर्गत्वा घेरण्डकुट्टीरम्I प्राणम्य विनयादभक्त्या घेरण्डं परिप्रच्छति॥१-१॥
Once King Chandakpali went to the ashram of sage Gheranda and after paying obeisance to him with full humility and devotion, asked him a question.
english translation
एक बार राजा चंडकपाली ऋषि घेरंडा के आश्रम में गए और पूरी विनम्रता और भक्ति के साथ उन्हें प्रणाम करके उनसे एक प्रश्न पूछा।
hindi translation
घटस्थयोगं योगेश तत्वज्ञानस्य कारणम् I इदानीं श्रोतुमिच्छामि योगेश्वर वद प्रभो ॥१-२॥
Oh Yogeshwar, God of Yoga! I want to learn Ghatastha Yoga, which is a means of self-realization. Oh Yogeshwar! Oh God! Please tell me about it.
english translation
हे योगेश्वर, योग के देवता! मैं घटस्थ योग सीखना चाहता हूं, जो आत्म-साक्षात्कार का एक साधन है। हे योगेश्वर! हे भगवान! कृपया मुझे इसके बारे में बताएं.
hindi translation
साधु साधु महाबाहो यन्मान्त्वं परिपृच्छसि । कथयामि हि ते वत्स सावधानाऽवधारय ॥१-३॥
O warrior of great strength! Thank you very much that you are asking me about this topic. Therefore, O Vatsa (son), now I will preach that knowledge of Yoga. You should grasp it or listen to it with complete concentration.
english translation
हे महान बल वाले महावीर ! तुम्हे बहुत बहुत साधुवाद है जो तुमने मुझसे इस विषय के बारे में पूछ रहे हो । अतः हे वत्स ( पुत्र ) अब मैं उस योगविद्या का उपदेश करूँगा । तुम पूरी तरह से एकाग्रचित्त होकर उसे धारण करना अथवा सुनना ।
hindi translation
नास्ति मायासम: पाशो नास्ति योगात्परं बलम् । नास्ति ज्ञानात्परो बन्धुर्नाहङ्कारात्परो रिपु: II१-४II
There is no sorrow greater than Maya (wealth-glory, wife-son etc.), there is no strength greater than Yoga, there is no friend greater than knowledge and there is no enemy greater than ego.
english translation
माया ( धन- वैभव, पत्नी- पुत्र आदि ) से बड़ा कोई भी दुःख नहीं है, योग से बड़ा कोई भी बल ( ताकत ) नहीं है, ज्ञान से बड़ा कोई भी मित्र नहीं है और अहंकार से बड़ा कोई भी दुश्मन नहीं है ।
hindi translation
अभ्यासात्कादिवर्णानि यथा शास्त्राणि बोधयेत् । तथा योगं समासाद्य तत्त्वज्ञानञ्च लभ्यते ॥१-५॥
Just as by knowing the alphabet (letters) we get knowledge of the scriptures. In the same way, by achieving Siddhi or success in Yoga, the seeker attains Tatvgyan i.e. true knowledge.
english translation
जिस प्रकार ‘क’ आदि वर्णमाला ( अक्षरों ) को जानने से हमें शास्त्रों का ज्ञान हो जाता है । ठीक उसी प्रकार योग में सिद्धि अथवा सफलता प्राप्त करने से साधक को तत्त्वज्ञान अर्थात् यथार्थ ज्ञान की प्राप्ति हो जाती है ।
hindi translation