Chanakya Neeti

Progress:20.2%

x

सकृज्जल्पन्ति राजानः सकृज्जल्पन्ति पण्डिताः । सकृत्कन्याः प्रदीयन्तेत्रीण्येतानि सकृत्सकृत् ॥११II

The king gives orders only once, the pundit speaks only once and a girl is married only once; All this work is done only once.

english translation

राजा केवल एक ही बार आज्ञा देतें हैं, पंडित केवल एक बार ही बोलते हैं तथा कन्या का विवाह एक ही बार किया जाता है; यह सब कार्य एक ही बार होता है।

hindi translation

एकाकिना तपो द्वाभ्यां पठनं गायनं त्रिभिः । चतुर्भिर्गमनं क्षेत्रं पञ्चभिर्बहुभी रणः ॥१२II

If you do penance, do it alone, if you practice, do it with others, if you sing, do it with three people, if you do agriculture, do it with four people, and if you do war, do it with many people together.

english translation

यदि आप तप करते है तो अकेले करें, अभ्यास करते है तो दूसरे के साथ करें, गायन करते है तो तीन लोग करें, कृषि चार लोग करें और युद्ध अनेक लोग मिलकर करेंI

hindi translation

सा भार्याया शुचिर्दक्षा सा भार्याया पतिव्रता । सा भार्याया पतिप्रीता सा भार्यासत्यवादिनी II१३II

She is the wife who is pure and clever, she is the wife who is devoted to her husband, she is the wife who is loved by her husband, and she is the wife who speaks the truth.

english translation

वही भार्या (पत्नी) है जो पवित्र और चतुर है, वही भार्या है जो पतिव्रता है, वही भार्या है जिस पर पति की प्रीति है, कही भार्या है जो सत्य बोलती है।

hindi translation

अपुत्रस्य गृहं शून्यं दिशः शून्यास्त्वबान्धवाः । मूर्खस्य हृदयं शून्यं सर्वशून्या दरिद्रता II१४II

The house of a sonless person is desolate. One who has no relatives, all his directions are desolate. The heart of a foolish person is desolate and everything of a poor person is desolate.

english translation

पुत्रहीन व्यक्ति का घर उजाड़ है। जिसे कोई सम्बन्धी नहीं है उसकी सभी दिशाएँ उजाड़ है। मूर्ख व्यक्ति का ह्रदय उजाड़ है और निर्धन व्यक्ति का सब कुछ उजाड़ है।

hindi translation

अनभ्यासे विषं शास्त्रमजीर्णेभोजनं विषम्। दरिद्रस्य विषं गोष्ठी वृद्धस्य तरुणी विषम्॥१५II

Scripture without practice is poison, undigested food is poison. For the poor, celebration is poison and for the old, a young woman is poison.

english translation

बिना अभ्यास के शास्त्र विष है, बिना पचे भोजन विष है। निर्धनों के लिए उत्सव विष है और वृद्ध के लिए युवती स्त्री विष है।

hindi translation