Chanakya Neeti

Progress:8.2%

x

माता शत्रुः पिता वैरी येनवालो न पाठितः। न शोभते सभामध्ये हंसमध्ये वको यथा॥११॥

Those parents who do not educate their children are like enemies of the children. Because those uneducated children are despised in the gathering of scholars just like herons in the gathering of swans.

english translation

जो माता व् पिता अपने बच्चों को शिक्षा नहीं देते है वो तो बच्चों के शत्रु के सामान हैं। क्योंकि वे विद्याहीन बालक विद्वानों की सभा में वैसे ही तिरस्कृत किये जाते हैं जैसे हंसो की सभा मे बगुले ।I११॥

hindi translation

लालनाद् बहवो दोषास्ताडनाद् बहवो गुणाः। तस्मात्पुत्रं च शिष्यं च ताडयेन्न तु लालयेत्॥१२॥

Excessive pampering causes bad habits in children, by giving them strict education they learn good habits, hence do not hesitate to punish children if necessary.

english translation

अत्यधिक लाड-प्यार से बच्चों में गलत आदतें पड़ती हैं, उन्हें कड़ी शिक्षा देने से वे अच्छी आदते सीखते है, इसलिए यदि आवश्यक हो तो बच्चों को दण्डित करने में संकोच न करें।

hindi translation

श्लोकेन वा तदर्द्धेन तदर्द्धाऽर्द्धक्षरेण वा । अबन्ध्यं दिवसं कुर्याद् दानाध्ययनकर्मभि॥१३॥

Not a single day should go by when you did not learn a sloka, half a sloka, a quarter sloka, or just one syllable of a sloka, or you did not do charity, practice or any pious work.

english translation

ऐसा एक भी दिन नहीं जाना चाहिए जब आपने एक श्लोक, आधा श्लोक, चौथाई श्लोक, या श्लोक का केवल एक अक्षर नहीं सीखा, या आपने दान, अभ्यास या कोई पवित्र कार्य नहीं किया।

hindi translation

कान्तावियोग स्वजनापमानो ऋणस्य शेषः कुनृपस्य सेवा दरिद्रभावो विषया सभा च विनाग्निमेते प्रदहन्ति कायम्॥१४॥

Separation from one's wife, being insulted by one's own people, outstanding debts, service to an evil king, poverty and gathering of the poor - these six things burn the body without fire.

english translation

पत्नी का वियोग होना, आपने ही लोगो से अपमानित होना, बचा हुआ ऋण, दुष्ट राजा की सेवा, गरीबी एवं दरिद्रों की सभा - ये छह बातें शरीर को बिना अग्नि के ही जला देती हैं।

hindi translation

नदीतीरे च ये वृक्षाः परगेहेषु कामिनी। मन्त्रिहीनाश्च राजानः शीघ्रं नश्यन्त्यसंशयम् ॥१५॥

The trees on the banks of the river, the woman living in another person's house and the king without ministers - all these surely perish quickly.

english translation

नदी के किनारे वाले वृक्ष, दुसरे व्यक्ति के घर मे रहने वाली स्त्री एवं बिना मंत्रियों के राजा - ये सब निश्चय ही शीघ्र नष्ट हो जाते हैं।

hindi translation