Chanakya Neeti

Progress:79.5%

x

दह्यमानाः सुतीव्रेण नीचाः परयशोऽगिन्ना । अशक्ता सततपदं गन्तुं ततो निन्दां प्रकुर्वते II१II१

The wicked slander the fame of others, burn with unbearable fire and start criticizing others when they cannot match them.

english translation

दुर्जन दूसरों की कीर्ति की निंदा करते हैं, असहनीय अग्नि से जलकर जब वह दूसरों की बराबरी नहीं कर सकते, तब उनकी निंदा करने लगते हैं।

hindi translation

बन्धाय विषयासङ्गो मुक्त्यै निर्विषयं मनः । मन एव मनुष्याणां कारणं बन्धमोक्षयोः ॥१२II

The mind attached to objects is the cause of bondage and the mind devoid of objects is the cause of liberation, hence mind is the cause of bondage or liberation of human beings.

english translation

विषय में आसक्त मन बंधन का और विषय से रहित मुक्ति का हेतु है, अतः मन ही मनुष्यों के बंधन या मुक्ति का कारण है।

hindi translation

देहाभिमाने गलितं ज्ञानेन परमात्मनि । यत्र यत्र मनो याति तत्र तत्र समाधयः ॥१३II

One who is aware of his soul and does not take pride in his body, remains in samadhi always, no matter where his body goes.

english translation

जो आत्म स्वरुप का बोध होने से अपनी देह पर अभिमान नहीं करता, वह हरदम समाधी में ही रहता है भले ही उसका शरीर कहीं भी चला जाए।

hindi translation

ईप्सितं मनसः सर्वं कस्य संपद्यते सुखम् । दैवायत्तं यतः सर्वं तस्मात्संतोषमाश्रयेत ॥१४II

No one gets every happiness that the heart desires, everything is in the hands of God. Therefore, we should live a contented life.

english translation

मन का चाहा हुआ हर सुख किसी नो नहीं मिलता, सब कुछ भगवान के हाथ में है। अतः हमें संतुष्ट रहकर जीवन व्यतीत करना चाहिए।

hindi translation

यथा धेनुसहस्रेषु वत्सो गच्छति मातरम् । तथा यच्च कृतं कर्म कर्तारमनुगच्छति ॥१५II

Just as a cow's calf follows its mother among thousands of cows, similarly karma follows a man.

english translation

जिस प्रकार एक गाय का बछड़ा, हजारो गायो में अपनी माँ के पीछे चलता है उसी तरह कर्म मनुष्य के पीछे चलते है।

hindi translation