Skip to content
navigationtools

Shrimad Bhagavad Gita

Progress:39.1%

x

प्राप्य पुण्यकृतां लोकानुषित्वा शाश्वतीः समाः । शुचीनां श्रीमतां गेहे योगभ्रष्टोऽभिजायते ॥ ६-४१ ॥

Attaining the worlds of the righteous, and residing there for eternal years, the man fallen from Yoga is born in the house of the pious and the prosperous.

english translation

वह योगभ्रष्ट पुण्यकर्म करनेवालोंके लोकोंको अर्थात स्वर्गादि उत्तम लोकों को प्राप्त होकर और वहाँ बहुत वर्षोंतक रहकर फिर यहाँ शुद्ध श्रीमानोंके घरमें जन्म लेता है।

hindi translation

अथवा योगिनामेव कुले भवति धीमताम् । एतद्धि दुर्लभतरं लोके जन्म यदीदृशम् ॥ ६-४२ ॥

Or he is born in a family of even the wise Yogis; verily a birth like this is very difficult to obtain in this world.

english translation

अथवा, (साधक) ज्ञानवान् योगियों के ही कुल में जन्म लेता है, परन्तु इस प्रकार का जन्म इस लोक में नि:संदेह अति दुर्लभ है।

hindi translation

तत्र तं बुद्धिसंयोगं लभते पौर्वदेहिकम् । यतते च ततो भूयः संसिद्धौ कुरुनन्दन ॥ ६-४३ ॥

There he becomes endowed with that wisdom acquired in the previous body. and he strives more than before for perfection, O scion of the Kuru dynasty.

english translation

हे कुरुनन्दन! वह पुरुष वहाँ पूर्व देह में प्राप्त किये गये ज्ञान से सम्पन्न होकर योगसंसिद्धि के लिए उससे भी अधिक प्रयत्न करता है।

hindi translation

पूर्वाभ्यासेन तेनैव ह्रियते ह्यवशोऽपि सः । जिज्ञासुरपि योगस्य शब्दब्रह्मातिवर्तते ॥ ६-४४ ॥

By the power of his earlier practice, he is carried forward even against his will. Even he who merely wishes to know Yoga transcends the result of the performance of Vedic rituals! and goes beyond the Bramhic word.

english translation

वह (श्रीमानोंके घरमें जन्म लेनेवाला योगभ्रष्ट मनुष्य) भोगोंके परवश होता हुआ भी पूर्वजन्ममें किये हुए अभ्यास-(साधन-) के कारण ही परमात्माकी तरफ खिंच जाता है; क्योंकि योग-(समता-) का जिज्ञासु भी वेदोंमें कहे हुए सकाम कर्मोंका अतिक्रमण कर जाता है।

hindi translation

प्रयत्नाद्यतमानस्तु योगी संशुद्धकिल्बिषः । अनेकजन्मसंसिद्धस्ततो याति परां गतिम् ॥ ६-४५ ॥

But the Yogi who strives with assiduity, purified of sins and perfected gradually through many births, reaches the highest goal (Param-gati).

english translation

परन्तु प्रयत्नपूर्वक अभ्यास करने वाला योगी सम्पूर्ण पापों से शुद्ध होकर अनेक जन्मों से (शनै: शनै:) सिद्ध होता हुआ, वह योगी फिर परमगतिको प्राप्त हो जाता है।

hindi translation