linkstools

Shrimad Bhagavad Gita

Progress:89.0%

x

अर्जुन उवाच । संन्यासस्य महाबाहो तत्त्वमिच्छामि वेदितुम् । त्यागस्य च हृषीकेश पृथक्केशिनिषूदन ॥ १८-१॥

Arjun said O Mahabaho ( mightyarmed )! O Hrshikesha ! O Keshinisudan ( slayer of demon Kesi ) I desire to know the truth about renunciation (Sannyasa) and abnegation (Tyaga) severally.

english translation

अर्जुन बोले -- हे महाबाहो ! हे हृषीकेश(अन्तर्यामी) ! हे केशिनिषूदन(विघ्नोंको दूर करनेवाले) ! मैं संन्यास और त्यागका तत्त्व अलग-अलग जानना चाहता हूँ।

hindi translation

श्रीभगवानुवाच । काम्यानां कर्मणां न्यासं संन्यासं कवयो विदुः । सर्वकर्मफलत्यागं प्राहुस्त्यागं विचक्षणाः ॥ १८-२॥

Shri Bhagvan said The sages understand Sannyasa to be the renunciation of action with desire; the wise declare the abandonment of the fruits of all actions as Tyaga.

english translation

श्रीभगवान् बोले -- कई विद्वान् काम्यकर्मोंके त्यागको संन्यास कहते हैं और कई विद्वान् सम्पूर्ण कर्मोंके फलके त्यागको त्याग कहते हैं।

hindi translation

त्याज्यं दोषवदित्येके कर्म प्राहुर्मनीषिणः । यज्ञदानतपःकर्म न त्याज्यमिति चापरे ॥ १८-३॥

Some learned persons say that action, beset with evil (as it is), should be given up, and others (say) that the practice of sacrifice, charity and austerity should not be given up.

english translation

कुछ मनीषी जन कहते हैं कि समस्त कर्म दोषयुक्त होने के कारण त्याज्य हैं; और अन्य जन कहते हैं कि यज्ञ, दान और तपरूप कर्म त्याज्य नहीं हैं।

hindi translation

निश्चयं श‍ृणु मे तत्र त्यागे भरतसत्तम । त्यागो हि पुरुषव्याघ्र त्रिविधः सम्प्रकीर्तितः ॥ १८-४॥

O Bharatshreshtha ( Arjuna ) ! Listen to My decision about abandonment; O Purush shreshtha; for abandonment (Tyaga) is declared to be of three kinds.

english translation

हे भरतसत्तम ! तू संन्यास और त्याग -- इन दोनोंमेंसे पहले त्यागके विषयमें मेरा निश्चय सुन; क्योंकि हे पुरुषश्रेष्ठ ! त्याग तीन प्रकारका कहा गया है।

hindi translation

यज्ञदानतपःकर्म न त्याज्यं कार्यमेव तत् । यज्ञो दानं तपश्चैव पावनानि मनीषिणाम् ॥ १८-५॥

The practice of sacrifice, charity and austerity is not to be abandoned; it is surely to be undertaken. Sacrifice, charity and austerity are verily the purifiers of the wise.

english translation

यज्ञ, दान और तपरूप कर्मोंका त्याग नहीं करना चाहिये, प्रत्युत उनको तो करना ही चाहिये क्योंकि यज्ञ, दान और तप -- ये तीनों ही कर्म मनीषियोंको पवित्र करनेवाले हैं।

hindi translation