Skip to content
navigationtools

Shrimad Bhagavad Gita

Progress:67.8%

x

ये तु सर्वाणि कर्माणि मयि संन्यस्य मत्पराः । अनन्येनैव योगेन मां ध्यायन्त उपासते ॥ १२-६॥

But to those who worship Me, renouncing all actions in Me, regarding Me as the supreme goal, meditating on Me ( Sagun Bramh ) with Ananya Yoga ( single-minded Yoga ).

english translation

परन्तु जो भक्तजन मुझे ही परम लक्ष्य समझते हुए सब कर्मों को मुझे अर्पण करके अनन्ययोग के द्वारा मेरा (सगुण का) ही ध्यान करते हैं।

hindi translation

तेषामहं समुद्धर्ता मृत्युसंसारसागरात् । भवामि नचिरात्पार्थ मय्यावेशितचेतसाम् ॥ १२-७॥

O Partha ! of those whose minds are thus focused on Me, I become soon their saviour from the ocean of mortal life ( Sansaar ).

english translation

हे पार्थ ! जिनका चित्त मुझमें ही स्थिर हुआ है ऐसे भक्तों का मैं शीघ्र ही मृत्युरूप संसार सागर से उद्धार करने वाला होता हूँ।

hindi translation

मय्येव मन आधत्स्व मयि बुद्धिं निवेशय । निवसिष्यसि मय्येव अत ऊर्ध्वं न संशयः ॥ १२-८॥

Fix the mind on Me alone; in Me alone rest the intellect. There is no doubt that hereafter you will dwell in Me alone.

english translation

तुम अपने मन और बुद्धि को मुझमें ही स्थिर करो, तदुपरान्त तुम मुझमें ही निवास करोगे, इसमें कोई संशय नहीं है।

hindi translation

अथ चित्तं समाधातुं न शक्नोषि मयि स्थिरम् । अभ्यासयोगेन ततो मामिच्छाप्तुं धनञ्जय ॥ १२-९॥

O Dhananjaya, If, however, you are unable to establish the mind steadily on Me, then, seek to attain Me through the Yoga of Practice.

english translation

हे धनंजय ! यदि तुम अपने मन को मुझमें स्थिर करने में समर्थ नहीं हो, तो अभ्यासयोग के द्वारा तुम मुझे प्राप्त करने की इच्छा (अर्थात् प्रयत्न) करो।

hindi translation

अभ्यासेऽप्यसमर्थोऽसि मत्कर्मपरमो भव । मदर्थमपि कर्माणि कुर्वन्सिद्धिमवाप्स्यसि ॥ १२-१०॥

If you are unable to practice even this Abhyasa Yoga ( Yoga of practice ), be you intent on doing actions for My sake; even by doing actions for My sake, you will attain perfection ( Identity with Brahman ).

english translation

अगर तू अभ्यास-(योग-) में भी असमर्थ है, तो मेरे लिये कर्म करनेके परायण हो जा। मेरे लिये कर्मोंको करता हुआ भी तू सिद्धिको प्राप्त हो जायगा।

hindi translation