Skip to content
navigationtools

Shrimad Bhagavad Gita

Progress:66.3%

x

अर्जुन उवाच । दृष्ट्वेदं मानुषं रूपं तव सौम्यं जनार्दन । इदानीमस्मि संवृत्तः सचेताः प्रकृतिं गतः ॥ ११-५१॥

Arjuna said O Janardana ( shri Krishna ), having seen this serene human form of Yours, I have now become calm in mind and restored to my own nature.

english translation

अर्जुन बोले -- हे जनार्दन ! आपके इस सौम्य मनुष्यरूपको देखकर मैं इस समय स्थिरचित्त हो गया हूँ और अपनी स्वाभाविक स्थितिको प्राप्त हो गया हूँ।

hindi translation

श्रीभगवानुवाच । सुदुर्दर्शमिदं रूपं दृष्टवानसि यन्मम । देवा अप्यस्य रूपस्य नित्यं दर्शनकाङ्क्षिणः ॥ ११-५२॥

The Blessed Lord said This form of Mine which you have seen is very difficult to see; even the gods are ever longing to behold it.

english translation

श्रीभगवान् बोले -- मेरा यह जो रूप तुमने देखा है, इसके दर्शन अत्यन्त ही दुर्लभ हैं। देवतागण भी सदा इस रूप के दर्शन के इच्छुक रहते हैं।

hindi translation

नाहं वेदैर्न तपसा न दानेन न चेज्यया । शक्य एवंविधो द्रष्टुं दृष्टवानसि मां यथा ॥ ११-५३॥

Not through the Vedas, not by austerity, not by charities, nor even by sacrifice can I be seen in this form as you have seen Me.

english translation

जिस प्रकार तुमने मुझे देखा है, इस प्रकारका (चतुर्भुजरूपवाला) मैं न तो वेदोंसे, न तपसे, न दानसे और न यज्ञसे ही देखा जा सकता हूँ।

hindi translation

भक्त्या त्वनन्यया शक्य अहमेवंविधोऽर्जुन । ज्ञातुं द्रष्टुं च तत्त्वेन प्रवेष्टुं च परन्तप ॥ ११-५४॥

But, O Parantap Arjuna ( destroyer of foes ), by single-minded devotion am I-in this form-able to be known and seen in reality, and also be entered into.

english translation

परन्तु हे परन्तप अर्जुन! इस प्रकार (चतुर्भुजरूपवाला) मैं अनन्यभक्तिसे ही तत्त्वसे जाननेमें, सगुणरूपसे देखनेमें और प्राप्त करनेमें शक्य हूँ।

hindi translation

मत्कर्मकृन्मत्परमो मद्भक्तः सङ्गवर्जितः । निर्वैरः सर्वभूतेषु यः स मामेति पाण्डव ॥ ११-५५॥

O Pandav ( son of Pandu ), he who works for Me, accepts Me as the supreme Goal, is devoted to Me, is devoid of attachment and free from enmity towards all beings-he attains Me.

english translation

हे पाण्डव ! जो मेरे लिये ही कर्म करनेवाला, मेरे ही परायण और मेरा ही भक्त है तथा सर्वथा आसक्तिरहित और प्राणिमात्रके साथ निर्वैर है, वह भक्त मेरेको प्राप्त होता है।

hindi translation