Progress:12.4%
तं कश्चित्स्वीकरिष्यन्तं पुरुषः कृष्णदर्शनः । उवाचोत्तरतोऽभ्येत्य ममेदं वास्तुकं वसु ॥ ९-४-६ ॥
Thereafter, while Nābhāga was accepting the riches, a black-looking person from the north came to him and said, “All the wealth from this sacrificial arena belongs to me.” ॥ 9-4-6 ॥
english translation
जब नाभाग सारा धन ले रहा था तो उत्तर दिशा से एक काला कलूटा व्यक्ति उसके पास आया और बोला, “इस यज्ञशाला की सारी सम्पत्ति मेरी है।” ॥ ९-४-६ ॥
hindi translation
ममेदमृषिभिर्दत्तमिति तर्हि स्म मानवः । स्यान्नौ ते पितरि प्रश्नः पृष्टवान् पितरं तथा ॥ ९-४-७ ॥
Nābhāga then said, “These riches belong to me. The great saintly persons have delivered them to me.” When Nābhāga said this, the black-looking person replied, “Let us go to your father and ask him to settle our disagreement.” In accordance with this, Nābhāga inquired from his father. ॥ 9-4-7 ॥
english translation
तब नाभाग ने कहा : “यह धन मेरा है। इसे ऋषियों ने मुझे प्रदान किया है।” जब नाभाग ने यह कहा तो उस काले कलूटे ने उत्तर दिया, “चलो तुम्हारे पिता के पास चलें और उनसे इसका निपटारा करने के लिए कहें।” तदनुसार नाभाग ने अपने पिता से पूछा। ॥ ९-४-७ ॥
hindi translation
यज्ञवास्तुगतं सर्वमुच्छिष्टमृषयः क्वचित् । चक्रुर्विभागं रुद्राय स देवः सर्वमर्हति ॥ ९-४-८ ॥
The father of Nābhāga said: Whatever the great sages sacrificed in the arena of the Dakṣa-yajña, they offered to Lord Śiva as his share. Therefore, everything in the sacrificial arena certainly belongs to Lord Śiva. ॥ 9-4-8 ॥
english translation
नाभाग के पिता ने कहा : ऋषियों ने दक्ष यज्ञशाला में जो भी आहुति दी थी, वह शिवजी को उनके भाग के रूप में दी गई थी। अतएव इस यज्ञशाला की प्रत्येक वस्तु निश्चित रूप से शिवजी की है। ॥ ९-४-८ ॥
hindi translation
नाभागस्तं प्रणम्याह तवेश किल वास्तुकम् । इत्याह मे पिता ब्रह्मञ्छिरसा त्वां प्रसादये ॥ ९-४-९ ॥
Thereupon, after offering obeisances to Lord Śiva, Nābhāga said: O worshipable lord, everything in this arena of sacrifice is yours. This is the assertion of my father. Now, with great respect, I bow my head before you, begging your mercy. ॥ 9-4-9 ॥
english translation
तत्पश्चात् शिवजी को नमस्कार करने के बाद नाभाग ने कहा : हे पूज्यदेव, इस यज्ञशाला की प्रत्येक वस्तु आपकी है—ऐसा मेरे पिता का मत है। अब मैं विनम्रतापूर्वक आपके समक्ष अपना सिर झुकाकर आपसे कृपा की भीख माँगता हूँ। ॥ ९-४-९ ॥
hindi translation
यत्ते पितावदद्धर्मं त्वं च सत्यं प्रभाषसे । ददामि ते मन्त्रदृशे ज्ञानं ब्रह्म सनातनम् ॥ ९-४-१० ॥
Lord Śiva said: Whatever your father has said is the truth, and you also are speaking the same truth. Therefore, I, who know the Vedic mantras, shall explain transcendental knowledge to you. ॥ 9-4-10 ॥
english translation
शिवजी ने कहा : तुम्हारे पिता ने जो कुछ कहा है वह सत्य है और तुम भी वही सत्य कह रहे हो। अतएव वेदमंत्रों का ज्ञाता मैं तुम्हें दिव्य ज्ञान बतलाऊँगा। ॥ ९-४-१० ॥
hindi translation