Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:61.7%

x

अग्निहोत्रीमुपावर्त्य सवत्सां परवीरहा । समुपेत्याश्रमं पित्रे परिक्लिष्टां समर्पयत् ॥ ९-१५-३६ ॥

Then Paraśurāma, having killed the enemy, released the kāmadhenu, which had undergone great suffering, and brought it back with its calf to his residence, where he gave it to his father, Jamadagni. ॥ 9-15-36 ॥

english translation

तब शत्रु का वध करके परशुराम ने कामधेनु को छुड़ाया, जिसे काफी कष्ट मिल चुका था और वे उसे बछड़े समेत अपने घर ले आये तथा उसे अपने पिता जमदग्नि को दे दिया। ॥ ९-१५-३६ ॥

hindi translation

स्वकर्म तत्कृतं रामः पित्रे भ्रातृभ्य एव च । वर्णयामास तच्छ्रुत्वा जमदग्निरभाषत ॥ ९-१५-३७ ॥

Paraśurāma described to his father and brothers his activities in killing Kārtavīryārjuna. Upon hearing of these deeds, Jamadagni spoke to his son as follows. ॥ 9-15-37 ॥

english translation

परशुराम ने कार्तवीर्यार्जुन के वध सम्बन्धी अपने कार्यकलापों का वर्णन अपने पिता तथा भाइयों से किया। इन कार्यों को सुनकर जमदग्नि अपने पुत्र से इस प्रकार बोले। ॥ ९-१५-३७ ॥

hindi translation

राम राम महाबाहो भवान् पापमकारषीत् । अवधीन्नरदेवं यत्सर्वदेवमयं वृथा ॥ ९-१५-३८ ॥

O great hero, my dear son Paraśurāma, you have unnecessarily killed the king, who is supposed to be the embodiment of all the demigods. Thus you have committed a sin. ॥ 9-15-38 ॥

english translation

हे वीर, हे पुत्र परशुराम, तुमने व्यर्थ ही राजा को मार डाला है क्योंकि वह सारे देवताओं का मूर्तरूप माना जाता है। इस प्रकार तुमने पाप किया है। ॥ ९-१५-३८ ॥

hindi translation

वयं हि ब्राह्मणास्तात क्षमयार्हणतां गताः । यया लोकगुरुर्देवः पारमेष्ठ्यमगात्पदम् ॥ ९-१५-३९ ॥

My dear son, we are all brāhmaṇas and have become worshipable for the people in general because of our quality of forgiveness. It is because of this quality that Lord Brahmā, the supreme spiritual master of this universe, has achieved his post. ॥ 9-15-39 ॥

english translation

हे पुत्र, हम सभी ब्राह्मण हैं और अपनी क्षमाशीलता के कारण जनसामान्य के लिए पूज्य बने हुए हैं। इस गुण के कारण ही इस ब्रह्माण्ड के परम गुरु ब्रह्माजी को उनका पद प्राप्त हुआ है। ॥ ९-१५-३९ ॥

hindi translation

क्षमया रोचते लक्ष्मीर्ब्राह्मी सौरी यथा प्रभा । क्षमिणामाशु भगवांस्तुष्यते हरिरीश्वरः ॥ ९-१५-४० ॥

The duty of a brāhmaṇa is to culture the quality of forgiveness, which is illuminating like the sun. The Supreme Personality of Godhead, Hari, is pleased with those who are forgiving. ॥ 9-15-40 ॥

english translation

ब्राह्मणों का कर्तव्य है कि वे क्षमाशीलता के गुण का संवर्धन करें क्योंकि यह सूर्य के समान तेजवान है। भगवान् हरि क्षमाशील व्यक्तियों से प्रसन्न होते हैं। ॥ ९-१५-४० ॥

hindi translation