Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:0.1%

x

राजोवाच मन्वन्तराणि सर्वाणि त्वयोक्तानि श्रुतानि मे । वीर्याण्यनन्तवीर्यस्य हरेस्तत्र कृतानि च ॥ ९-१-१ ॥

King Parīkṣit said: My lord, Śukadeva Gosvāmī, you have elaborately described all the periods of the various Manus and, within those periods, the wonderful activities of the Supreme Personality of Godhead, who has unlimited potency. I am fortunate to have heard all of this from you. ॥ 9-1-1 ॥

english translation

राजा परीक्षित ने कहा : हे प्रभु शुकदेव गोस्वामी, आप विभिन्न मनुओं के सारे कालों का विस्तार से वर्णन कर चुके हैं और उन कालों में असीम शक्तिशाली भगवान् के अद्भुत कार्यकलापों का भी वर्णन कर चुके हैं। मैं भाग्यशाली हूँ कि मैंने आपसे ये सारी बातें सुनीं। ॥ ९-१-१ ॥

hindi translation

योऽसौ सत्यव्रतो नाम राजर्षिर्द्रविडेश्वरः । ज्ञानं योऽतीतकल्पान्ते लेभे पुरुषसेवया ॥ ९-१-२ ॥

Satyavrata, the saintly king of Draviḍadeśa who received spiritual knowledge at the end of the last millennium by the grace of the Supreme, ॥ 9-1-2 ॥

english translation

द्रविड़ देश के साधु राजा सत्यव्रत को भगवत्कृपा से गत कल्प के अन्त में आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त हुआ ॥ ९-१-२ ॥

hindi translation

स वै विवस्वतः पुत्रो मनुरासीदिति श्रुतम् । त्वत्तस्तस्य सुताश्चोक्ता इक्ष्वाकुप्रमुखा नृपाः ॥ ९-१-३ ॥

Later became Vaivasvata Manu, the son of Vivasvān, in the next manvantara [period of Manu]. I have received this knowledge from you. I also understand that such kings as Ikṣvāku were his sons, as you have already explained. ॥ 9-1-3 ॥

english translation

और वह अगले मन्वन्तर में विवस्वान का पुत्र वैवस्वत मनु बना। मुझे इसका ज्ञान आपसे प्राप्त हुआ है। मैं यह भी जानता हूँ कि इक्ष्वाकु इत्यादि राजा उसके पुत्र थे जैसा कि आप पहले बता चुके हैं। ॥ ९-१-३ ॥

hindi translation

तेषां वंशं पृथग्ब्रह्मन् वंश्यानुचरितानि च । कीर्तयस्व महाभाग नित्यं शुश्रूषतां हि नः ॥ ९-१-४ ॥

O greatly fortunate Śukadeva Gosvāmī, O great brāhmaṇa, kindly describe to us separately the dynasties and characteristics of all those kings, for we are always eager to hear such topics from you. ॥ 9-1-4 ॥

english translation

हे परम भाग्यशाली शुकदेव गोस्वामी, हे महान् ब्राह्मण, कृपा करके हम सबको उन सारे राजाओं के वंशों तथा गुणों का पृथक्-पृथक् वर्णन कीजिये क्योंकि हम आपसे ऐसे विषयों को सुनने के लिए सदैव उत्सुक रहते हैं। ॥ ९-१-४ ॥

hindi translation

ये भूता ये भविष्याश्च भवन्त्यद्यतनाश्च ये । तेषां नः पुण्यकीर्तीनां सर्वेषां वद विक्रमान् ॥ ९-१-५ ॥

Kindly tell us about the abilities of all the celebrated kings born in the dynasty of Vaivasvata Manu, including those who have already passed, those who may appear in the future, and those who exist at present. ॥ 9-1-5 ॥

english translation

कृपा करके हमें वैवस्वत मनु के वंश में उत्पन्न उन समस्त विख्यात राजाओं के पराक्रम के विषय में बतलायें जो पहले हो चुके हैं, जो भविष्य में होंगे तथा जो इस समय विद्यमान हैं। ॥ ९-१-५ ॥

hindi translation