Progress:10.5%
परिजनानुरागविरचितशबलसंशब्दसलिलसितकिसलयतुलसिकादूर्वाङ्कुरैरपि सम्भृतया सपर्यया किल परम परितुष्यसि ॥ ५-३-६ ॥
O Supreme Lord, You are full in every respect. You are certainly very satisfied when Your devotees offer You prayers with faltering voices and in ecstasy bring You tulasī leaves, water, twigs bearing new leaves, and newly grown grass. This surely makes You satisfied. ॥ 5-3-6 ॥
english translation
हे परमेश्वर, आप सभी प्रकार से पूर्ण हैं। जब आपके भक्त गद्गद् वाणी से आपकी स्तुति करते हैं तथा आह्लादवश तुलसीदल, जल, पल्लव तथा दूब के अंकुर चढ़ाते हैं, तो आप निश्चय ही परम सन्तुष्ट होते हैं। ॥ ५-३-६ ॥
hindi translation
अथानयापि न भवत इज्ययोरुभारभरया समुचित- मर्थमिहोपलभामहे ॥ ५-३-७ ॥
We have engaged in Your worship with many things and have offered sacrifices unto You, but we think that there is no need for so many arrangements to please Your Lordship. ॥ 5-3-7 ॥
english translation
हमने आपकी पूजा में आपको अनेक वस्तुएँ अर्पित की हैं और आपके लिए अनेक यज्ञ किये हैं, किन्तु हम सोचते हैं कि आपको प्रसन्न करने के लिए इतने सारे आयोजनों की कोई आवश्यकता नहीं है। ॥ ५-३-७ ॥
hindi translation
आत्मन एवानुसवनमञ्जसाव्यतिरेकेण बोभूयमानाशेषपुरुषार्थस्वरूपस्य किन्तु नाथाशिष आशासानानामेतदभिसंराधनमात्रं भवितुमर्हति ॥ ५-३-८ ॥
All of life’s goals and opulences are directly, self-sufficiently, unceasingly and unlimitedly increasing in You at every moment. Indeed, You are unlimited enjoyment and blissful existence itself. As far as we are concerned, O Lord, we are always after material enjoyment. You do not need all these sacrificial arrangements, but they are meant for us so that we may be benedicted by Your Lordship. All these sacrifices are performed for our fruitive results, and they are not actually needed by You. ॥ 5-3-8 ॥
english translation
आप में प्रतिक्षण प्रत्यक्षतया, स्वयमेव, निरन्तर एवं असीमत: जीवन के समस्त लक्ष्यों एवं ऐश्वर्यों की वृद्धि हो रही है। दरअसल, आप स्वयं ही असीम सुख तथा आनन्द से युक्त हैं। हे ईश्वर, हम तो सदा ही भौतिक सुखों के फेर में रहते हैं। आपको इन समस्त याज्ञिक आयोजनों की आवश्यकता नहीं है। ये तो हमारे लिए हैं जिससे हम आपका आशीर्वाद पा सकें। ये सारे यज्ञ हमारे अपने कर्म-फल के लिए किये जाते हैं और वास्तव में आपको इनकी कोई अवश्यकता ही नहीं है। ॥ ५-२-८ ॥
hindi translation
तद्यथा बालिशानां स्वयमात्मनः श्रेयः पर-मविदुषां परम परमपुरुष प्रकर्षकरुणया स्वमहिमानं चापवर्गाख्यमुपकल्पयिष्यन् स्वयं नापचित एवेतरवदिहोपलक्षितः ॥ ५-३-९ ॥
O Lord of lords, we are completely ignorant of the execution of dharma, artha, kāma and mokṣa, the process of liberation, because we do not actually know the goal of life. You have appeared personally before us like a person soliciting worship, but actually You are present here just so we can see You. You have come out of Your abundant and causeless mercy in order to serve our purpose, our interest, and give us the benefit of Your personal glory called apavarga, liberation. You have come, although You are not properly worshiped by us due to our ignorance. ॥ 5-3-9 ॥
english translation
हे ईशाधश, हम धर्म, अर्थ, काम तथा मोक्ष से पूर्णतया अनजान हैं क्योंकि हमें जीवन लक्ष्य का ठीक से पता नहीं है। आप यहाँ हमारे समक्ष साक्षात् इस प्रकार प्रकट हुए हैं जिस प्रकार कोई व्यक्ति जानबूझ कर अपनी पूजा कराने के लिए आया हो। किन्तु ऐसा नहीं है, आप तो इसलिए प्रकट हुए हैं जिससे हम आपके दर्शन कर सकें। आप अपनी अगाध तथा अहैतुकी करुणावश हमारा उद्देश्य पूरा करने, हमारा हित करने तथा अपवर्ग का लाभ प्रदान करने हेतु प्रकट हुए हैं। हम अपनी अज्ञानता के कारण आपकी ठीक से उपासना भी नहीं कर पा रहे हैं, तो भी आप पधारे हैं। ॥ ५-३-९ ॥
hindi translation
अथायमेव वरो ह्यर्हत्तम यर्हि बर्हिषि राजर्षेर्वरदर्षभो भवान् निजपुरुषेक्षणविषय आसीत् ॥ ५-३-१० ॥
O most worshipable of all, You are the best of all benefactors, and Your appearance at saintly King Nābhi’s sacrificial arena is meant for our benediction. Because You have been seen by us, You have bestowed upon us the most valuable benediction. ॥ 5-3-10 ॥
english translation
हे पूज्यतम, आप समस्त वरदायकों में श्रेष्ठ हैं और राजर्षि नाभि की यज्ञशाला में आपका प्राकट्य हमें आशीर्वाद देने के लिए हुआ है। चूँकि हम आपको देख पाये हैं इसलिए आपने हमें सर्वाधिक मूल्यवान वर प्रदान किया है। ॥ ५-३-१० ॥
hindi translation