Patanjali Yog Sutra

Progress:54.9%

x

देशबन्धश्चित्तस्य धारणा ॥३-१॥‌

Dharana is holding the mind on to some particular object.

english translation

अपने चित्त को किसी भी एक स्थान पर बाँधना, लगाना, ठहराना, या केन्द्रित करना धारणा कहलाती है ।

hindi translation

तत्र प्रत्ययैकतानता ध्यानम् ॥३-२॥

Uninterrupted flow (of the mind) towards the object (chosen for meditation) is contemplation.

english translation

जहाँ जिस स्थान पर भी धारणा का अभ्यास किया गया है, वहाँ पर उस ज्ञान या चित्त की वृत्ति की एकरूपता या उसका एक समान बने रहना ही ध्यान कहलाता है ।

hindi translation

तदेवार्थमात्रनिर्भासं स्वरूपशून्यमिव समाधिः ॥३-३॥

When Yogi forget himself and unite with the object of Dhyana (meditation), this state is known as Samadhi.

english translation

जब योगी स्वयं के स्वरूप को भूलकर केवल ध्येय (जिसका ध्यान कर रहा है) में ही लीन हो जाता है, तब योगस्थ साधक की वह अवस्था-विशेष समाधि कहलाती है ।

hindi translation

त्रयमेकत्र संयमः ॥३-४॥

The Three (Dharana, Dhyana, Samadhi) Together On The Same Object Is Called Samyama.

english translation

अष्टांग योग के अंतिम तीन अंगों (धारणा, ध्यान व समाधि) का किसी एक ही विषय में अभ्यास करना संयम कहलाता है ।

hindi translation

‌ तज्जयात्प्रज्ञालोकः ॥३-५॥

By mastering on Sanyama; the Prajna (light of higher consciousness) comes.

english translation

संयम पर विजय अर्थात संयम में सिद्धि प्राप्त होने पर योगी की बुद्धि प्रकाशित होती है ।

hindi translation