Patanjali Yog Sutra

Progress:47.2%

x

सत्त्वशुद्धिसौमनस्यैकाग्र्येन्द्रियजयात्मदर्शनयोग्यत्वानि च॥२-४१॥

Moreover, one achieves Shaucha (purification of the Sattva), cheerfulness of the mind, concentration, conquest of the organs and fitness for the realization of the Self.

english translation

इसके अतिरिक्त शौच से अन्तःकरण की शुद्धि, मन का प्रफुल्ल भाव, चित्त की एकाग्रता, इन्द्रियों पर जीत और आत्मसाक्षात्कार की योग्यता - ये पाँचों भी होते हैं ।

hindi translation

संतोषादनुत्तमसुखलाभः॥२-४२॥

By Santosh (contentment), supreme joy is gained.

english translation

सन्तोष अर्थात संतुष्टि का पूरी तरह से पालन करने से साधक को सर्वश्रेष्ठ सुख की प्राप्ति होती है ।

hindi translation

कायेन्द्रियसिद्धिरशुद्धिक्षयात् तपसः ॥ २-४३॥

By the process of Tapas (austerity) one can cleanse any impurity and gain the power of senses and body.

english translation

तप के अनुष्ठान से अशुद्धि का सर्वथा नाश होता है । जिससे साधक को शरीर व इन्द्रियों की सिद्धि प्राप्त होती है ।

hindi translation

स्वाध्यायादिष्टदेवतासम्प्रयोग: ॥२-४४॥

By the practice of swadhyay (self study,chanting and reading spiritual texts) one can attain the near relation with chosen deity.

english translation

स्वाध्याय का पालन करने से हमें अपने इष्टदेव या आराध्य देव का साक्षात्कार या उससे अति निकट का सम्बंध हो जाता है ।

hindi translation

समाधिसिद्धिरीश्वरप्रणिधानात् ॥२-४५॥

Samadhi is gained by Ishvara Pranidhana (total surrender to god).

english translation

ईश्वर प्रणिधान के पालन से साधक को अपने जीवन के लक्ष्य अर्थात समाधि की प्राप्ति होती है ।

hindi translation