Kamasutra
Progress:34.1%
धनहीनस्तु गुणयुक्तोऽपि, मध्यस्थगुणो हीनापदेशो वा; सघनो वा प्रातिवेश्यः मातृपितृभ्रातृषु च परतन्त्रः, बालवृत्तिरुचितप्रदेशो वा कन्यामलभ्यत्वान्न वरयेत् ॥ १ ॥
Honest but poor, of an average but ignorant family, or because he is merely a rich neighbor, he cannot obtain her due to the opposition of her father, mother, and brothers, on whom she depends, but since he has desired her from childhood, he must find a way of marrying her despite everything.
english translation
कन्या न मिलने के कारण जो रूप, शील, ज्ञान और गुण सम्पन्न होने पर भी धनहीन है, जो गुणों की दृष्टि से मध्यम होकर भी निम्न कुल में उत्पन्न हुआ है, जो धनी होकर भी पड़ोस का रहने वाला है, जो माता-पिता और भाई के अधीन है, जो अपनी बालवृत्ति के कारण किसी भी घर में प्रवेश कर जाता है, ऐसे युवक को माता-पिता अपनी कन्या नहीं देते, फलतः उन्हें गान्धर्वादि विवाहों से कन्याप्राप्ति का प्रयास करना चाहिये ॥ १ ॥
hindi translation
बाल्यात् प्रभृति चैनां स्वयमेवानुरज्जयेत् ॥ २ ॥
Having been in love with her since his childhood, it is up to him to contrive something.
english translation
कन्याप्राप्ति के उपाय ऐसे व्यक्ति को चाहिये कि वे बाल्यावस्था से ही अपनी मनोवाञ्छित कन्या को अनुरक्त रखें ॥ २ ॥
hindi translation
तथायुक्तश्च मातुलकुलानुवर्ती दक्षिणापथे बाल एव मात्रा च पित्रा च वियुक्तः परिभूतकल्पो धनोत्कर्षादलभ्यां मातुलदुहितरमन्यस्मै वा पूर्वदत्तां साधयेत् ॥ ३ ॥
A boy who has been separated from his paternal or maternal family since childhood and obliged to live with a maternal uncle, according to southern custom, finds himself in a humiliating position. In the hope of acquiring riches, he strives to seduce his uncle's daughter, even if she has already been promised to another.
english translation
दक्षिण भारत में कन्या को अनुरक्त करने की रीति-दक्षिण भारत में जिन हीनताओं के कारण अभिभावक अपनी कन्याएँ नहीं देते, उन्हीं होनताओं से युक्त, माता-पिता से रहित, असहाय बालक अपने मामा के घर रहकर, धनोत्कर्ष के कारण सर्वथा अलभ्य ममेरी बहिन (मामा की लड़की) को भी सिद्ध कर लेते हैं, भले ही उसका वाग्दान हो भी गया हो। इसी प्रकार अन्य युवकों को भी वान्छित कन्या को सिद्ध कर लेना चाहिये ॥ ३ ॥
hindi translation
अन्यामपि बाह्यां स्पृहयेत् ॥ ४॥
Or else he seeks to seduce another girl outside the family. (If he cannot have his uncle's daughter, he will look for another outside the family group. He strives to win the girl's love and organize an elopement with her to his own country or another.)
english translation
मामा की बेटी के अतिरिक्त जो कन्या अपने माता-पिता के गोत्र की न हो, उसे भी इसी प्रकार अनुरक्त करके गान्धर्वविवाह कर लेना चाहिये ॥ ४ ॥
hindi translation
बालायामेवं सति धर्माधिगमे संवननं श्लाध्यमिति घोटकमुखः ॥ ५ ॥
According to Ghotakamukha, "If they have had a relationship of true affection since their earliest years, to take possession of her is legitimate."
english translation
यदि लड़की से बाल्यकाल से ही सच्चा प्रेम है, तो उसे वश में कर लेना-विवाह कर लेना (श्लाघनीय ही है ऐसा आचार्य घोटकमुख का मत है) ॥ ५ ॥
hindi translation