Chanakya Neeti

Progress:58.7%

x

दातृत्वं प्रियवक्तृत्वं धीरत्वमुचितज्ञता । अभ्यासेन न लभ्यन्ते चत्वारः सहजा गुणाः ॥१॥

Generosity, sweetness in words, courage and prudence in conduct are not achieved through practice. Because these four are natural qualities.

english translation

उदारता, वचनों में मधुरता, साहस, आचरण में विवेक यह अभ्यास से नहीं मिलते. क्योंकि यह चारों स्वाभाविक गुण हैं।

hindi translation

आत्मवर्गं परित्यज्य परवर्गं समाश्रयेत । स्वयमेव लयं याति यथा राजान्यधर्मतः ॥२II

The one who leaves his society and joins another society is destroyed like a king who follows the path of unrighteousness.

english translation

जो अपने समाज को छोड़कर दूसरे समाज में मिल जाता है, वह उसी राजा की तरह नष्ट हो जाता है जो अधर्म के मार्ग पर चलता है I

hindi translation

हस्ती स्थूलतः स चाङ्कुशवशः किं हस्तिमात्रोऽङ्कुशो दीपे प्रज्वलिते प्रणश्यति तमः किं दीपमात्रं तमः । वज्रेणापि हताः पतन्ति गिरयः किं वज्रमात्रं नगास् तेजो यस्य विराजते स बलवान्स्थूलेषु कः प्रत्ययः ॥३II

How huge is the body of an elephant but is controlled by a small curb? Is Ankush like an elephant? A lamp destroys dense darkness, is a lamp greater than darkness? A thunderbolt breaks a mountain, is the lightning as big as the mountain? Therefore, size does not matter, the one in which Tej resides is considered powerful.

english translation

हाथी का शरीर कितना विशाल है लेकिन एक छोटे से अंकुश से नियंत्रित हो जाता है? क्या अंकुश हाथी के समान है। एक दिया घने अन्धकार का नाश करता है, क्या एक दिया अंधकार से बड़ा है? एक कड़कती हुई बिजली एक पहाड़ को तोड़ देती है, क्या बिजली पहाड़ जितनी विशाल है? अतः आकार से कोई अंतर नहीं पड़ता, जिसमे तेज विराजमान रहता है, वही शक्तिशाली माना जाता है।

hindi translation

कलौ दशसहस्राणि हरिस्त्यजति मेदिनीम् । तदर्थं जाह्नवीतोयं तदर्थं ग्रामदेवताः II४II

After the passage of ten thousand years in Kaliyuga, Vishnu will give away half of the earth to Ganga water and after half of that, the village deity will leave the village.

english translation

कलियुग में दस सहस्त्र वर्ष बीतने पर विष्णु पृथ्वी की उसे आधे पर गंगाजी जल को और उसका आधा बीतने पर ग्राम देवता ग्राम को छोड़ देंगे ।

hindi translation

गृहासक्तस्य नो विद्या नो दया मांसभोजिनः । द्रव्यलुब्धस्य नो सत्यं स्त्रैणस्य न पवित्रता ॥५II

One who is engaged in household work can never attain knowledge. A meat eater cannot have compassion in his heart. A greedy person can never speak the truth and an adulterer can never attain purity.

english translation

जो घर गृहस्थी के काम में लगा रहता है वह कभी ज्ञान प्राप्त नहीं कर सकता। मांस खाने वाले के हृदय में दया नहीं हो सकती। लोभी व्यक्ति कभी सत्य भाषण नहीं कर सकता और एक व्यभिचारी में कभी शुद्धता नहीं आ सकती।

hindi translation