Chanakya Neeti

Progress:57.2%

x

बुद्धिर्यस्य बलं तस्य निर्बुद्धेश्च कुतो बलम् । वने सिंहो यदोन्मत्तः शाकेन निपातितः ॥ १६॥

He who has knowledge is powerful. What power can an unenlightened man have? Even a small rabbit in the forest intelligently kills an intoxicated lion.

english translation

जिसके पास विद्या है वह बलशाली है। निर्बुद्ध पुरुष के पास क्या शक्ति हो सकती है? वन में एक छोटा खरगोश भी बुद्धिमानी से मदमस्त सिंह को मार डालता है।

hindi translation

का चिन्ता मम जीवने यदि हरिर्विश्वंभरो गीयते नो चेदर्भकजीवनाय जननीस्तन्यं कथं निर्ममे । इत्यालोच्य मुहुर्मुहर्यद्रपते लक्ष्मीपते केवलं त्वत्पादाम्बुजसेवनेन सततं कालो मया नीयते ॥१७॥

O Vishvambhar, you follow everyone. Why should I worry about my livelihood when my mind is busy singing your glory. Without your grace, milk cannot flow from a mother's breast and the child cannot be nurtured. Always thinking this, O Lord of the Yadu dynasty, O husband of Lakshmi, may I spend all my time serving your lotus feet.

english translation

हे विश्वम्भर तु सबका पालन करता है। मैं अपने गुजारे की चिंता क्यों करूँ जब मेरा मन तेरी महिमा गाने में लगा हुआ है। आपके अनुग्रह के बिना एक माता की छाती से दूध नहीं बह सकता और शिशु का पालन नहीं हो सकता। हरदम यही सोचता हुआ, हे यदु वंशियो के प्रभु, हे लक्ष्मी पति, मेरा पूरा समय आपके चरणकमलों की सेवा में लगा रहे।

hindi translation

गीर्वाणवाणीषु विशिष्टबुद्धिस तथापि भाषान्तरलोलुपोऽहम् । यथा सुधायाममरेषु सत्यां स्वर्गाङ्गनानामधरासवे रुचिः ॥१८॥

Despite having special knowledge of Sanskrit language, I want to learn other languages, just as in heaven there is nectar for the Gods to drink, yet they want to drink the juice from the lips of Apsaras.

english translation

संस्कृत भाषा का विशेष ज्ञान होने पर भी मैं अन्य भाषाओं को सीखना चाहता हूँ जैसे स्वर्ग में देवताओं के पीने के लिए अमृत होता है, फिर भी वे अप्सराओं के अधरों का रस पीना चाहते हैं।

hindi translation

अन्नाद्दशगुणं पिष्टं पिष्टाद्दशगुणं पयः । पयसोऽष्टगुणं मांसं मांसाद्दशगुणं घृ॒तम् ॥१९॥

There are ten times more bulls in ground flour than in standing grain. Milk has twice the strength of ground flour. There is eight times more power in meat than in milk and ten times more power in ghee than in meat.

english translation

खड़े अन्न से दस गुना अधिक बुल पिसे हुए आटे में होते हैं। पिसे हुए आटे से भी दुस गुना अधिक बल दूध में रहता है। दूध से भी आठ गुना अधिक बल मांस में रहता है और मांस से दस गुना अधिक बल घी में रहता है।

hindi translation

शोकेन रोगा वर्धन्ते पयसा वर्धते तनुः । घृतेन वर्धते वीर्यं मांसान्मांसं प्रवर्धते ॥२०॥

Diseases increase due to grief. The body grows with milk. Ghee increases semen. Flesh grows flesh.

english translation

शोक से रोग बढ़ते हैं। दूध से शरीर बढ़ता है। घी से वीर्य बढ़ता है। मांस से मांस बढ़ता है।

hindi translation