linkstools

Shrimad Bhagavad Gita

Progress:23.3%

x

श्रीभगवानुवाच । इमं विवस्वते योगं प्रोक्तवानहमव्ययम् । विवस्वान्मनवे प्राह मनुरिक्ष्वाकवेऽब्रवीत् ॥ ४-१ ॥

Shri Bhagvan said: I imparted this imperishable yoga to Vivasvan; Vivasvan taught it to his son viavaswat Manu; Manu taught it to his son maharaja Ikshvaku.

english translation

श्रीभगवान् बोले - मैंने इस अविनाशी योगको सूर्यसे कहा था। फिर सूर्यने (अपने पुत्र) वैवस्वत मनुसे कहा और मनुने (अपने पुत्र) राजा इक्ष्वाकुसे कहा।

hindi translation

एवं परम्पराप्राप्तमिमं राजर्षयो विदुः । स कालेनेह महता योगो नष्टः परन्तप ॥ ४-२ ॥

Thus handed down in succession, the Rajrishi (king sages) knew this (Karma Yoga). But with long lapse of time, O Parantapa (destroyer of the foes), that Yoga was lost to the world.

english translation

हे परंतप! इस तरह परम्परासे प्राप्त इस कर्मयोग को राजर्षियोंने जाना। परन्तु बहुत समय बीत जानेके कारण वह योग इस मनुष्यलोकमें लुप्तप्राय हो गया।

hindi translation

स एवायं मया तेऽद्य योगः प्रोक्तः पुरातनः । भक्तोऽसि मे सखा चेति रहस्यं ह्येतदुत्तमम् ॥ ४-३ ॥

It is the same ancient Yoga which is now taught to you by Me, as you are My devotee and My friend. For, this is a highest profound mystery.

english translation

तू मेरा भक्त और प्रिय सखा है, इसलिये वही यह पुरातन योग आज मैंने तुझसे कहा है; क्योंकि यह बड़ा उत्तम रहस्य है।

hindi translation

अर्जुन उवाच । अपरं भवतो जन्म परं जन्म विवस्वतः । कथमेतद्विजानीयां त्वमादौ प्रोक्तवानिति ॥ ४-४ ॥

Arjuna said: Later was your birth, and earlier the birth of Vivasvan(the Sun) in the beginning of evolution How then am I to understand that you taught it (yoga) in the beginning?

english translation

अर्जुन बोले - आपका जन्म तो अभीका है और सूर्यका जन्म बहुत पुराना है; अतः आपने ही सृष्टिके आदिमें सूर्यसे यह योग कहा था - यह बात मैं कैसे समझूँ?

hindi translation

श्रीभगवानुवाच । बहूनि मे व्यतीतानि जन्मानि तव चार्जुन । तान्यहं वेद सर्वाणि न त्वं वेत्थ परन्तप ॥ ४-५ ॥

Shri Bhagwan said: O Parantapa (scorcher of foes) Arjuna many births of Mine have passed, and so is it with you also. I know them all, but you do not know them.

english translation

श्रीभगवान् बोले - हे परन्तप अर्जुन! मेरे और तेरे बहुत-से जन्म हो चुके हैं। उन सबको मैं जानता हूँ, पर तू नहीं जानता।

hindi translation