Skip to content
navigationtools

Shrimad Bhagavad Gita

Progress:85.0%

x

अर्जुन उवाच । ये शास्त्रविधिमुत्सृज्य यजन्ते श्रद्धयान्विताः । तेषां निष्ठा तु का कृष्ण सत्त्वमाहो रजस्तमः ॥ १७-१॥

Arjun said O Krishna ! Those who, setting aside Shaastravidhi ( the ordinances of the scriptures ), perform Yagya ( sacrifice ) with faith, what is their condition? It is Sattva, Rajas or Tamas?

english translation

अर्जुन बोले -- हे कृष्ण ! जो मनुष्य शास्त्र-विधिका त्याग करके श्रद्धापूर्वक देवता आदिका पूजन करते हैं, उनकी निष्ठा फिर कौन-सी है? सात्त्विकी है अथवा राजसी-तामसी?

hindi translation

श्रीभगवानुवाच । त्रिविधा भवति श्रद्धा देहिनां सा स्वभावजा । सात्त्विकी राजसी चैव तामसी चेति तां श‍ृणु ॥ १७-२॥

Shri Bhagvan said That faith of the embodied beings, born of their own nature, is threefold-born of sattva, rajas and tamas. Hear about it.

english translation

श्री भगवान् ने कहा -- देहधारियों (मनुष्यों) की वह स्वाभाविक (ज्ञानरहित) श्रद्धा तीन प्रकार की - सात्त्विक, राजसिक और तामसिक - होती हैं, उसे तुम मुझसे सुनो।

hindi translation

सत्त्वानुरूपा सर्वस्य श्रद्धा भवति भारत । श्रद्धामयोऽयं पुरुषो यो यच्छ्रद्धः स एव सः ॥ १७-३॥

O Bharat ( Arjun )! The faith of each is in accordance with his nature. The man consists of faith. Whatever his faith is, that verily is he.

english translation

हे भारत ! सभी मनुष्योंकी श्रद्धा अन्तःकरणके अनुरूप होती है। यह मनुष्य श्रद्धामय है। इसलिये जो जैसी श्रद्धावाला है, वही उसका स्वरूप है अर्थात् वही उसकी निष्ठा -- स्थिति है।

hindi translation

यजन्ते सात्त्विका देवान्यक्षरक्षांसि राजसाः । प्रेतान्भूतगणांश्चान्ये यजन्ते तामसा जनाः ॥ १७-४॥

The Sattvik types worship the gods. The Rajas types worship Yakshas and Rakshasas. And the others, the Tamas types, worship the departed ancestors and hosts of Bhutas.

english translation

सात्त्विक मनुष्य देवताओंका पूजन करते हैं, राजस मनुष्य यक्षों और राक्षसोंका और दूसरे जो तामस मनुष्य हैं, वे प्रेतों और भूतगणोंका पूजन करते हैं।

hindi translation

अशास्त्रविहितं घोरं तप्यन्ते ये तपो जनाः । दम्भाहङ्कारसंयुक्ताः कामरागबलान्विताः ॥ १७-५॥

Those men who practice terrible austerity not enjoined by the Shaastras ( Scriptures ), given to ostentation and conceit, and prompted by the force of sensual desires and passion;

english translation

जो मनुष्य शास्त्रविधिसे रहित घोर तप करते हैं; जो दम्भ और अहङ्कारसे अच्छी तरह युक्त हैं; जो भोग-पदार्थ, आसक्ति और हठसे युक्त हैं;

hindi translation