Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:13.5%

x

यस्य ह पाण्डवेय श्लोकावुदाहरन्ति को नु तत्कर्म राजर्षेर्नाभेरन्वाचरेत्पुमान् । अपत्यतामगाद्यस्य हरिः शुद्धेन कर्मणा ॥ ५-४-६ ॥

O Mahārāja Parīkṣit, to glorify Mahārāja Nābhi the old sages composed two verses. One of them is this: “Who can attain the perfection of Mahārāja Nābhi? Who can attain his activities? Because of his devotional service, the Supreme Personality of Godhead agreed to become his son.” ॥ 5-4-6 ॥

english translation

हे महाराज परीक्षित, महाराज नाभि के यशोगान में प्राचीन मुनियों ने दो श्लोक रचे। उनमें से एक यह है, “महाराज नाभि जैसी सिद्धि अन्य कौन प्राप्त कर सकता है? उनके कर्मों तक कौन पहुँच सकता है? उनकी भक्ति के कारण भगवान् ने उनका पुत्र बनना स्वीकार किया।” ॥ ५-४-६ ॥

hindi translation

ब्रह्मण्योऽन्यः कुतो नाभेर्विप्रा मङ्गलपूजिताः । यस्य बर्हिषि यज्ञेशं दर्शयामासुरोजसा ॥ ५-४-७ ॥

[The second prayer is this.] “Who is a better worshiper of brāhmaṇas than Mahārāja Nābhi? Because he worshiped the qualified brāhmaṇas to their full satisfaction, the brāhmaṇas, by their brahminical prowess, showed Mahārāja Nābhi the Supreme Personality of Godhead, Nārāyaṇa, in person.” ॥ 5-4-7 ॥

english translation

[दूसरी स्तुति इस प्रकार है] “महाराज नाभि से बढक़र ब्राह्मणों का उपासक (भक्त) कौन हो सकता है? चूँकि राजा ने योग्य ब्राह्मणों को पूजा से पूर्णतया सन्तुष्ट कर दिया था, इसलिए अपने ब्राह्म-तेज से उन्होंने महाराज नाभि को भगवान् नारायण का साक्षात् दर्शन करा दिया।” ॥ ५-४-७ ॥

hindi translation

अथ ह भगवान् ऋषभदेवः स्ववर्षं कर्मक्षेत्रमनुमन्यमानः प्रदर्शितगुरुकुलवासो लब्धवरैर्गुरुभिरनुज्ञातो गृहमेधिनां धर्माननुशिक्षमाणो जयन्त्यामिन्द्रदत्तायामुभयलक्षणं कर्म समाम्नायाम्नातमभियुञ्जन्नात्मजानामात्मसमानानां शतं जनयामास ॥ ५-४-८ ॥

After Nābhi Mahārāja departed for Badarikāśrama, the Supreme Lord, Ṛṣabhadeva, understood that His kingdom was His field of activities. He therefore showed Himself as an example and taught the duties of a householder by first accepting brahmacarya under the direction of spiritual masters. He also went to live at the spiritual masters’ place, gurukula. After His education was finished, He gave gifts (guru-dakṣiṇā) to His spiritual masters and then accepted the life of a householder. He took a wife named Jayantī and begot one hundred sons who were as powerful and qualified as He Himself. His wife Jayantī had been offered to Him by Indra, the King of heaven. Ṛṣabhadeva and Jayantī performed householder life in an exemplary way, carrying out ritualistic activities ordained by the śruti and smṛti śāstra. ॥ 5-4-8 ॥

english translation

महाराज नाभि के बदरिकाश्रम प्रस्थान के पश्चात् परम ईश ऋषभदेव ने अपने राज्य को ही अपना कर्मक्षेत्र समझा। अत: उन्होंने सर्वप्रथम गुरुओं के निर्देश में ब्रह्मचर्य स्वीकार करके अपना दृष्टान्त प्रस्तुत करते हुए गृहस्थ के कर्तव्यों की शिक्षा दी। वे गुरुकुल में वास करने भी गये। शिक्षा पूरी होने पर उन्होंने गुरु-दक्षिणा दी और तब गृहस्थाश्रम में प्रविष्ट हुए। उन्होंने जयन्ती नामक पत्नी ग्रहण की और उससे एक सौ पुत्र उत्पन्न किये जो उनके ही समान बलवान तथा योग्य थे। उनकी पत्नी जयन्ती स्वर्ग के राजा इन्द्र द्वारा उन्हें भेंट में दी गई थी। ऋषभदेव तथा जयन्ती ने श्रुति तथा स्मृति शास्त्र द्वारा निर्दिष्ट अनुष्ठानों का पालन करते हुए गृहस्थ जीवन का आदर्श प्रस्तुत किया। ॥ ५-४-८ ॥

hindi translation

येषां खलु महायोगी भरतो ज्येष्ठः श्रेष्ठगुण आसीद्येनेदं वर्षं भारतमिति व्यपदिशन्ति ॥ ५-४-९ ॥

Of Ṛṣabhadeva’s one hundred sons, the eldest, named Bharata, was a great, exalted devotee qualified with the best attributes. In his honor, this planet has become known as Bhārata-varṣa. ॥ 5-4-9 ॥

english translation

ऋषभदेव के सौ पुत्रों में से सबसे बड़े पुत्र का नाम भरत था, जो श्रेष्ठ गुणों से सम्पन्न महान् भक्त था। उसी के सम्मान में इस लोक को भारतवर्ष कहते हैं। ॥ ५-४-९ ॥

hindi translation

तमनु कुशावर्त इलावर्तो ब्रह्मावर्तो मलयः केतुर्भद्रसेन इन्द्रस्पृग्विदर्भः कीकट इति नव नवतिप्रधानाः ॥ ५-४-१० ॥

Following Bharata, there were ninety-nine other sons. Among these were nine elderly sons, named Kuśāvarta, Ilāvarta, Brahmāvarta, Malaya, Ketu, Bhadrasena, Indraspṛk, Vidarbha and Kīkaṭa. ॥ 5-4-10 ॥

english translation

भरत के अतिरिक्त उनके निन्यानवे पुत्र और भी थे। इनमें से नौ बड़े पुत्रों के नाम कुशावर्त, इलावर्त, ब्रह्मावर्त, मलय, केतु, भद्रसेन, इन्द्रस्पृक्, विदर्भ तथा कीकट थे। ॥ ५-४-१० ॥

hindi translation