Progress:1.6%
श्रीभगवानुवाच निबोध तातेदमृतं ब्रवीमि मासूयितुं देवमर्हस्यप्रमेयम् । वयं भवस्ते तत एष महर्षिर्वहाम सर्वे विवशा यस्य दिष्टम् ॥ ५-१-११ ॥
Lord Brahmā, the supreme person within this universe, said: My dear Priyavrata, kindly hear attentively what I shall say to you. Do not be jealous of the Supreme Lord, who is beyond our experimental measurements. All of us, including Lord Śiva, your father and the great sage Mahārṣi Nārada, must carry out the order of the Supreme. We cannot deviate from His order. ॥ 5-1-11 ॥
english translation
इस ब्रह्माण्ड के परम पुरुष भगवान् ब्रह्मा ने कहा—हे प्रियव्रत, मैं जो कुछ कहूँ उसे ध्यान से सुनो। परमेश्वर से ईर्ष्या न करो क्योंकि वे हमारे प्रयोगात्मक परिमापों से परे हैं। हम सबों को, जिसमें शिवजी, तुम्हारे पिता तथा महर्षि नारद भी सम्मिलित हैं, परमेश्वर की आज्ञा का पालन करना पड़ता है। हम उनकी आज्ञा का उल्लंघन नहीं कर सकते। ॥ ५-१-११ ॥
hindi translation
न तस्य कश्चित्तपसा विद्यया वा न योगवीर्येण मनीषया वा । नैवार्थधर्मैः परतः स्वतो वा कृतं विहन्तुं तनुभृद्विभूयात् ॥ ५-१-१२ ॥
One cannot avoid the order of the Supreme Personality of Godhead, not by the strength of severe austerities, an exalted Vedic education, or the power of mystic yoga, physical prowess or intellectual activities. Nor can one use his power of religion, his material opulence or any other means, either by himself or with the help of others, to defy the orders of the Supreme Lord. That is not possible for any living being, from Brahmā down to the ant. ॥ 5-1-12 ॥
english translation
भगवान् की आज्ञा को कोई न तो तपोबल, वैदिक शिक्षा, योगबल, शारीरिक बल या बुद्धिबल से टाल सकता है, न ही कोई अपने धर्म की शक्ति या भौतिक ऐश्वर्य से अथवा किसी अन्य उपाय से, न स्वयं या न पराई सहायता से परमात्मा के आदेशों को चुनौती दे सकता है। ब्रह्मा से लेकर एक चींटी तक, किसी भी जीवात्मा के लिए ऐसा कर पाना सम्भव नहीं है। ॥ ५-१-१२ ॥
hindi translation
भवाय नाशाय च कर्म कर्तुं शोकाय मोहाय सदा भयाय । सुखाय दुःखाय च देहयोगमव्यक्तदिष्टं जनताङ्ग धत्ते ॥ ५-१-१३ ॥
My dear Priyavrata, by the order of the Supreme Personality of Godhead, all living entities accept different types of bodies for birth and death, activity, lamentation, illusion, fear of future dangers, and happiness and distress. ॥ 5-1-13 ॥
english translation
हे प्रियव्रत, भगवान् की आज्ञा से ही सभी जीवात्माएँ जन्म, मृत्यु, कर्म, शोक, मोह, भविष्य के संकटों के प्रति भय, सुख तथा दुख के हेतु विभिन्न प्रकार के शरीर धारण करती हैं। ॥ ५-१-१३ ॥
hindi translation
यद्वाचि तन्त्यां गुणकर्मदामभिः सुदुस्तरैर्वत्स वयं सुयोजिताः । सर्वे वहामो बलिमीश्वराय प्रोता नसीव द्विपदे चतुष्पदः ॥ ५-१-१४ ॥
My dear boy, all of us are bound by the Vedic injunctions to the divisions of varṇāśrama according to our qualities and work. These divisions are difficult to avoid because they are scientifically arranged. We must therefore carry out our duties of varṇāśrama-dharma, like bulls obliged to move according to the direction of a driver pulling on ropes knotted to their noses. ॥ 5-1-14 ॥
english translation
हे बालक, हम सभी अपने गुण तथा कर्म के अनुसार वैदिक आज्ञा द्वारा वर्णाश्रम विभागों में बँधे हुए हैं। इन विभागों से बच पाना कठिन है, क्योंकि ये वैज्ञानिक विधि से व्यवस्थित हैं। अत: हमें वर्णाश्रम धर्म के कर्तव्यों का पालन उन बैलों के समान करना चाहिए जो नाक में बँधी नकेल खींचने वाले चालक के आदेश पर चलने के लिए बाध्य हैं। ॥ ५-१-१४ ॥
hindi translation
ईशाभिसृष्टं ह्यवरुन्ध्महेऽङ्ग दुःखं सुखं वा गुणकर्मसङ्गात् । आस्थाय तत्तद्यदयुङ्क्त नाथश्चक्षुष्मतान्धा इव नीयमानाः ॥ ५-१-१५ ॥
My dear Priyavrata, according to our association with different modes of material nature, the Supreme Personality of Godhead gives us our specific bodies and the happiness and distress we achieve. One must therefore remain situated as he is and be conducted by the Supreme Personality of Godhead, exactly as a blind man is led by a person who has eyes with which to see. ॥ 5-1-15 ॥
english translation
हे प्रियव्रत, भगवान् विभिन्न गुणों के साथ हमारे संसर्ग के अनुसार हमें विशिष्ट शरीर प्रदान करते हैं और हम सुख तथा दुख प्राप्त करते हैं। अत: मनुष्य को चाहिए कि वह जिस रूप में है वैसे ही रहे और भगवान् द्वारा उसी प्रकार मार्गदर्शन प्राप्त करे जिस प्रकार एक अंधा व्यक्ति आँख वाले व्यक्ति से प्राप्त करता है। ॥ ५-१-१५ ॥
hindi translation