Chanakya Neeti

Progress:54.3%

x

लुब्धानां याचकः शत्रुर्मूर्खानां बोधको रिपुः । जारस्त्रीणां पतिः शत्रुराणां चन्द्रमा रिपुः ॥६॥

The enemy of a greedy person is a beggar, the enemy of fools is the one who understands them, the enemy of a woman who is attached to another man is her husband and the enemy of thieves is the moon.

english translation

लोभी का शत्रु याचक होता है, मूर्खो का शत्रु उनको समझने वाला होता है, परपुरुष में आसक्ति रखने वाली स्त्री का शत्रु उसका पति होता है और चोरों का शत्रु चन्द्रमा होता है।

hindi translation

येषां न विद्या न तपो न दानं ज्ञानं न शीलं न गुणो न धर्मः । ते मर्त्यलोके भुवि भारभूता मनुष्यरूपेण मृगाश्चरन्ति ॥७॥

Those who have neither knowledge, nor penance, nor charity, nor knowledge, nor modesty, nor virtues, nor any sense of religion. They are just animals moving around in the form of humans, adding weight to the earth.

english translation

जिनके पास न विद्या है, न तप, न दान, न ज्ञान, न शील न गुण और न ही धर्म भाव है। वह केवल धरती का भार बढ़ने वाले, मनुष्य के रूप में विचरते पशु हैं।

hindi translation

अन्तः सारविहीनानामुपदेशो न जायते । मलयाचलसंसर्गात्र वेणुश्चन्दनायते ॥८॥

Foolish people do not understand any advice. Even if bamboo is grown on the Malay Mountains, it does not have the qualities of sandalwood.

english translation

मूर्ख व्यक्ति कोई उपदेश नहीं समझते। यदि बांस को मलय पर्वत पर भी उगाया जाये तब भी उसमे चन्दन के गुण नहीं आते।

hindi translation

यस्य नास्ति स्वयं प्रज्ञा शास्त्रं तस्य करोति किम् । लोचनाभ्यां विहीनस्य दर्पणः किं करिष्यति ॥९॥

What good will the scriptures do to someone who has no intelligence of his own? What would a man without eyes do with a mirror?

english translation

जिसे अपनी कोई बुद्धि नहीं है उसकी शास्त्र क्या भलाई करेंगे। एक आँखों से विहीन आदमी आइना लेकर क्या करेगा।

hindi translation

दुर्जनं सज्जनं कर्तुमुपायो नहि भूतले । अपानं शतधा धौतं न श्रेष्ठमिन्द्रियं भवेत॥१०॥

An evil person can never reform. No matter how much you clean the back area where defecation occurs, it still cannot keep up with the other best parts of the body.

english translation

एक दुष्ट व्यक्ति कभी सुधर नहीं सकता। आप मल त्याग करने वाले पृष्ठ भाग को चाहे जितना साफ़ करें तब भी वह शरीर के अन्य श्रेष्ठ भागों की बराबरी नहीं कर सकता।

hindi translation