Kamasutra

Progress:35.5%

x

उत्तरौष्ठमन्तर्मुखं नयनमिति मुक्त्वा चुम्बनवद् दशनरदनस्थानानि ॥ १ ॥

As for kisses, all parts of the body are suitable for biting, except for the upper lip, the tongue, and the eyes.

english translation

दन्तक्षत के स्थान - ऊपर का ओष्ठ, अन्तर्मुख (मुख का आन्तरिक भाग, तालु आदि) और नेत्र- इनके अतिरिक्त शेष सभी स्थान, जो चुम्बन के लिये बताये गये हैं, दन्तक्षत के भी स्थान हैं ॥ १ ॥

hindi translation

समाः स्निग्धच्छाया रागग्राहिणी युक्तप्रमाणा निश्छिद्रास्तीक्ष्णाग्रा इति दशनगुणाः ॥ २ ॥

Teeth quality includes evenness, with an attractive shine, colored with betel, of the right size, close set, and sharp.

english translation

दाँतों के गुण-अच्छे दाँतों के गुण ये हैं-दाँत ऊँचे-नीचे न होकर समतल होने चाहियें, साफ और चमकीले होने चाहियें, पान आदि की लालिमा को शीघ्र ही पकड़ने वाले होने चाहियें, बहुत पतले और बहुत मोटे न होकर सुन्दर आकार के होने चाहियें, परस्पर सटे हुए और नुकीले होने चाहियें ॥ २ ॥

hindi translation

कुण्ठा राज्युद्गताः परुषाः विषमाः श्लक्ष्णाः पृथवो विरला इति च दोषाः ॥ ३ ॥

Defects include irregularity, badly aligned, decayed, too small or too large, uneven, or overlapping.

english translation

दाँतों के दोष कुण्ठित (अतीक्ष्ण या भोयरे) हो तीक्ष्ण न हों, दन्तपंक्ति से बाहर निकले हुए हों, स्वाभाविक चमक से रहित हों, या रूक्ष हो, ऊँचे नीचे या खुरदुरे हों, बहुत पतले या बहुत मोटे हों, और विरल हों ॥ ३ ॥

hindi translation

गूढकमुच्छूनकं बिन्दुर्बिन्दुमाला प्रवालमणिर्मणिमाला खण्डाधकं वराह- चर्वितकमिति दशनच्छेदनविकल्पाः ॥ ४ ॥

There are ten kinds ofbite, known as: discreet [gudhaka], impressed [ucchunaka], pointed [bindu], necklace of dots [bindu-mala], coral jewel [pravalamani], necklace of gems [manimala], scattered clouds [khandabhraka], the chewing of the wild boar (varaha-charvita].

english translation

दन्तक्षत के आठ भेद – गूढक, उच्छूनक, बिन्दु, बिन्दुमाला, प्रवालमणि, मणिमाला, खण्डाधक और वराहचर्वितक ॥ ४ ॥

hindi translation

नातिलोहितेन रागमात्रेण विभावनीयं गूढकम् ॥ ५ ॥

For the discreet bite, the teeth gently press the lower lip, so as to leave red marks that do not last.

english translation

गूढ़क जब अधर को इस प्रकार कोमलतापूर्वक दबाया जाये कि ओष्ठ में चिह्न न बने, मात्र हल्की सी लालिमा ही आये, तो उसे गूढ़क कहते हैं ॥ ५ ॥

hindi translation